फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Skin OPD closed in Urban Health Center and Government Polyclinic, patients worried

Panchkula News: अर्बन हेल्थ सेंटर और गवर्नमेंट पॉलीक्लीनिक में स्किन की ओपीडी बंद, मरीज परेशान

Sat, 31 Aug 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Skin OPD closed in Urban Health Center and Government Polyclinic, patients worried
मौसम में बदलाव के कारण लगातार स्किन की समस्या के मरीज बढ़े, लोगों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16 और गवर्नमेंट पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 में स्किन की ओपीडी दो महीने से बंद है। एक महिला डॉक्टर के मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद अभी तक यहां पर नए डॉक्टर की ड्यूटी स्टाफ कम होने के कारण नहीं लगाई गई है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के बाद स्किन ओपीडी में अधिक मरीजों को लंबी लाइनों में लगने के बाद इलाज मिल रहा है। जिले में स्किन की ओपीडी तीन जगह पर चलाई जाती है।
इसमें पहली स्किन ओपीडी सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में चलाई जा रही है। इसके अलावा दो ओपीडी अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16 में सेामवार और वीरवार को चलाई जा रही थी। वहीं गवर्नमेंट पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जा रही थी। एक डॉक्टर के मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद दो डॉक्टरों में यह ओपीडी बंद कर दी गई है। इसे लेकर पॉलीक्लीनिक स्टाफ की ओर से सीएमओ से मुहैया कराने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक स्टाफ नहीं होने के कारण लोगों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। लोगों को इन दोनों जगह ओपीडी दो महीने से बंद होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों के इसके लिए सिविल अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं लंबी लाइनाें में लगना पड़ रहा है। सेक्टर -26 पॉलीक्लीनिक में इलाज के लिए आए सुनील कुमार ने बताया कि स्किन का इलाज नहीं मिलने के कारण सिविल अस्पताल जाना पड़ा। वहां पर अधिक भीड़ होने के कारण दो घंटे इलाज के लिए इंतजार के बाद नंबर आया। वहीं अस्पताल में इलाज करने आए सुदर सिंह, सुखजीत कौर ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंटर में लगने वाली ओपीडी बंद हो गई है। इस कारण इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्बन हेल्थ सेंटर और गवर्नमेंट पॉलीक्लीनिक के लिए अभी तक स्किन के डॉक्टरों की रेगुलर पोस्ट नहीं हैं। लोगों की सुविधा के लिए यहां पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। अभी स्टाफ नहीं होने के कारण डॉक्टरों की ड्यूटी लगाना बंद कर दिया गया है। स्किन की ओपीडी सिविल अस्पताल में चलाई जा रही है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed