फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six Year Old girl of Panchkula can identify 93 Airlines in one Minute

वंडर गर्ल: एक मिनट में 93 एयरलाइंस पहचान लेती है छह साल की आरना, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Wed, 07 Jul 2021 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 01:48 AM IST
सार

आरना कार्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा है, फिलहाल वह ऑनलाइन कक्षाएं भी ले रही हैं।

विज्ञापन
Six Year Old girl of Panchkula can identify 93 Airlines in one Minute
छह वर्षीय आरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला की छह वर्षीय बच्ची आरना एक मिनट में ही 93 एयरलाइंस को पहचान लेती है। बच्ची का यह कमाल इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। बच्ची की मां नेहा गुप्ता ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अब तक एक मिनट में 39 एयर लाइंस को पहचाने का रिकॉर्ड था। उनकी छोटी सी बच्ची ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


आरना के इस रिकार्ड के लिए उसको इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। आरना ने यह रिकॉर्ड एक जुलाई 2021 को बनाया। नेहा ने बताया कि आरना को याद करने का बड़ा शौक है। उन्होंने कहा कि वही आरना को पढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि आरना कहानियां सुनती है, तो भी काफी ध्यान से। उसमें भी उसको साइंस और फिक्शन की कहानियां ज्यादा पसंद हैं। आरना कार्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा है, फिलहाल वह ऑनलाइन कक्षाएं भी ले रही हैं। नेहा ने बताया कि वह भी आरना से इसी प्रकार के खेल करवाती रहती हैं। नतीजा यह हुआ है कि आरना अब चीजों को पहचानने में एकदम परफेक्ट हो चुकी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed