फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six ministers will take oath with the coronation of Bhagwant Mann

चंडीगढ़ : भगवंत मान की ताजपोशी के साथ ही शपथ लेंगे छह मंत्री, गृह मंत्रालय को लेकर चल रहा मंथन

Sun, 13 Mar 2022 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Six ministers will take oath with the coronation of Bhagwant Mann
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भगवंत मान के साथ 17 नहीं छह मंत्री ही कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। हालांकि अभी गृह विभाग को लेकर पार्टी में पेंच फंसा हुआ है। आप का शीर्ष नेतृत्व कुंवर विजय प्रताप को गृह देने का इच्छुक है, जबकि पार्टी के कुछ विधायक हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा को दिए जाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जारी विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की थी। हालांकि कैबिनेट के गठन पर चर्चा अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि एक बार में 17 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने के पक्ष में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नहीं है। उनके साथ शपथ लेने वाले लगभग छह मंत्री ही इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। साथ ही 2017 के चुनाव के बाद से 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐसे कई चेहरे हैं जो आम आदमी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो चुके हैं, लेकिन पार्टी में पुराने समय के कुछ नेता ऐसे हैं जो पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ खड़े रहे।
विज्ञापन

अब उनकी वफादारी के लिए इनाम मिलने का समय है। हालांकि कुछ विभागों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इनमें प्रमुख रूप से गृह विभाग शामिल है। गृह को लेकर कुंवर विजय प्रताप अभी सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। उनके पुलिस विभाग के लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें गृह विभाग देने का इच्छुक है। हालांकि पार्टी के कुछ विधायक यह विभाग हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा को देने के लिए खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल को ये दे रहे अंतिम रूप
पंजाब के नए मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इसे अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कैबिनेट को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता।

इनको मिलेगा वफादारी का ईनाम
विपरीत स्थितियों में जो नेता पार्टी के साथ खड़े रहे, उनकी इस वफादारी का पार्टी कैबिनेट में स्थान देकर ईनाम देने जा रही है। कैबिनेट में जिन संभावित उम्मीदवारों को शामिल किया जा सकता है उनमें अमन अरोड़ा, हरपाल चीमा, कुलतार सिंह संधवा, हरजोत बैंस और बलजिंदर कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed