फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six cyber thugs arrested from Rajasthan and Haryana

Panchkula News: राजस्थान और हरियाणा से छह साइबर ठग काबू

Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Six cyber thugs arrested from Rajasthan and Haryana
इंस्टाग्राम व टेलीग्राम के माध्यम से करते थे ठगी
विज्ञापन

जींद और मेवात के रहने वाले हैं दो आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी स्थित स्टेट साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लाखों की ठगी करने वाले चार आरोपियों को राजस्थान व दो को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के पैसों को फर्जी खातों में भेजकर कैश निकाल लेते थे। चार साइबर ठग राजस्थान से काबू किए हैं। जबकि एक आरोपी मेवात और दूसरे को जींद से पकड़ा है। उन्होंने बताया कि ठग सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर लोगों को कई प्रकार का झांसा देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जब इनकी शिकायत साइबर थाने में पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।
फेक वीडियो बनाकर तो कभी फौजी ऑफिसर बनकर कर रहे थे ठगी: राजस्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर तो कभी खुद को फौजी बताकर ठगी करते है। पंचकूला निवासी पीडि़त ने शिकायत में बताया था कि उसके पास कॉल आई थी, जिसमें ठग ने खुद को आर्मी अफसर बताया और आर्मी कैंट में योग शिक्षक के तौर पर नौकरी ज्वाइन करने को कहा। साइबर ठग ने एडवांस पेमेंट देने के बहाने गूगल पे की आईडी लेकर पीडि़त के साथ 1,99,996 रुपये की ठगी की। जब पीडि़त के खाते में रुपये आने के बजाय, खाते से निकल गए तो पीडि़त को ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेवात से साइबर ठग को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी शिकायत में पंचकूला निवासी व्यक्ति ने बताया उसके दोस्त के बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाकर, उसे ब्लैकमेल कर 51000 रुपये की ठगी की गई। एक अन्य शिकायत में इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बाइक बेचने का झांसा देकर उससे 90 हजार रुपये की ठग लिए गए। एसपी साइबर क्राइम अमित दहिया ने बताया कि दोनों शिकायतों पर साइबर थाने ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान से 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करे
एडीजीपी साइबर ओपी सिंह ने बताया कि लोगों को साइबर ठगी के नए नए तरीकों के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि साइबर हेल्पलाइन 1930 पर हरियाणा पुलिस की टीम 24 घंटे कार्यरत है। जो लोग साइबर ठगी के तरीके को समझ लेते हैं तो इस प्रकार के अपराध से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। फिर भी अगर पीडि़त ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत अपनी शिकायत जल्द से जल्द साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर दें। साइबर ठग अक्सर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे है। कभी टेलीग्राम पर टास्क देने पर पैसे देने का लालच देते है तो कभी इंटरनेट पर फौजी बनकर कम रेट पर बाइक या गाड़ी बेचने का लालच देते है। इसके अलावा फौजी बनकर नौकरी के प्रलोभन से भी सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश पुलिस द्वारा हर महीने के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश पुलिस इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जागरूकता की वीडियो बना रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में ठगी के रोजाना 1500 से अधिक कॉल आ रहे हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed