फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six complaints came in the resolution camp, five were resolved on the spot

Panchkula News: समाधान शिविर में आईं छह शिकायतें, पांच का मौके पर हुआ निपटान

Fri, 22 Nov 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Six complaints came in the resolution camp, five were resolved on the spot
पंचकूला-कालका। नगर परिषद कालका और सेक्टर-4 स्थित नगर निगम पंचकूला कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छह समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। इनमें से मौके पर ही पांच समस्याओं का समाधान किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम कमिश्नर अपराजिता ने बताया कि शिविर में छह शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित पांच शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर किया गया। सेक्टर-15 निवासी करम सिंह ने प्रॉपर्टी आईडी में मालिक का नाम ठीक करने की अपील की। सेक्टर-5 निवासी अनिल कुमार ने प्रॉपर्टी का नो-डयूज सर्टिफिकेट देने की गुहार लगाई। एमडीसी-6 निवासी रूपेश कम्बो, सेक्टर-16 निवासी आशा रानी ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी में मालिक का नाम और फोन नंबर अपडेट करने की अपील की। सेक्टर-9 निवासी शैलेन्द्र कुमार ने प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-4 स्थित नगर निगम के कार्यालय व नगर परिषद कालका परिसर में प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन कर शिकायतों को सुना जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed