{"_id":"67e2fcb66129094606008404","slug":"six-accused-of-house-theft-arrested-67-thousand-rupees-recovered-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120839-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर में चोरियां करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर में चोरियां करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार रुपये बरामद
Wed, 26 Mar 2025 12:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरियां करने वाले आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रात के वक्त घरों से चोरी करने वाले छह आरोपियों को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद चोरी के 67 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अंबाला जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान रुपिंद्र अरोड़ा, निवासी सेक्टर-4 मनसा देवी, नदीम निवासी मौलीजांगरा चंडीगढ़, दीप इंदर सिंह निवासी मोहाली पंजाब, मोहित निवासी गौतम बुद्ध नगर नोएडा, अमित निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर यूपी और वेद प्रकाश निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच-26 के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि घर में चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपियों को 23 मार्च को शक्ति भवन सेक्टर-7 से काबू किया था। 19 मार्च को थाना मनसा देवी में दी शिकायत में राजीव कुमार निवासी सेक्टर-4 मनसा देवी ने बताया था कि वे 16 मार्च को शिमला गए थे। जब 18 मार्च को घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा है। इसके अलावा अलमारी खुली थी और ज्वैलरी, कैश व अन्य महंगा सामान गायब मिला। इसके बाद परिवार ने तुरंत डायल 112 के माध्यम से सूचना दी थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था।
तीन से हुई रुपयों की रिकवरी
पुलिस ने आरोपी रुपिंद्र अरोड़ा, नदीम, दीप को कोर्ट में पेश किया तो अदालत ने रुपिंद्र को जमानत दे थी। अन्य दो आरोपियों को पुलिस रिमांड भेजा था। पूछताछ में ने रुपिंद्र से 22 हजार, नदीम से 20 हजार और दीप इंदर से 25 हजार रिकवर किये हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मोहित, अमित और वेद को 24 मार्च को ग्रेटर नोएडा से काबू किया है। 25 मार्च को तीनों आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने वेदप्रकाश को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर और बाकी 2 को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया। इसके अलावा 23 तारीख को पकड़े गए आरोपियों को भी रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।