{"_id":"66b7d0f64fdd4d25d10ba849","slug":"six-accused-of-attacking-journalist-acquitted-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-114736-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पत्रकार पर हमला करने के छह आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पत्रकार पर हमला करने के छह आरोपी बरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान पत्रकार पर हमला करने के मामले में जिला अदालत ने छह आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। आरोपियों पर लगाए आरोप कोर्ट में साबित नहीं हो पाए। बरी होने वालों में ज्ञानचंद, मदन लाल, रणवीर, जिले सिंह, मंगे राम, रामधन हैं। सेक्टर-5 पुलिस ने युवकों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अगस्त 2017 को मामला दर्ज किया था।
मृणाल लाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने पर न्यूज की कवरेज कर रहे थे। इस दौरान बाबा के समर्थक भड़क गए और उन्होंने कैमरामैन कपिल नागपाल पर हमला कर दिया। इस हमले में उनका डेढ़ लाख रुपये का कैमरा टूट गया और कैमरामैन की बाजू पर चोट लग गई। यह सब सेक्टर-5 कैक्टस गार्डन के पीछे हुआ। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।