{"_id":"615a062f8ebc3e09e41199b1","slug":"situation-people-s-confidence-in-the-police-is-broken-due-to-lack-of-staff-criminals-are-encouraged-1000-staff-is-approved-in-the-district-but-due-to-less-300-personnel-there-is-additional-burden-on-the-police-pkl-office-news-pkl428899298","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : पुलिस में स्टाफ की कमी से लोगों का भरोसा टूटा, अपराधियों का हौसला बढ़ा, जिले में 1000 का स्टाफ मंजूर है, लेकिन 300 जवान कम होने से पुलिस पर है अतिरिक्त भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : पुलिस में स्टाफ की कमी से लोगों का भरोसा टूटा, अपराधियों का हौसला बढ़ा, जिले में 1000 का स्टाफ मंजूर है, लेकिन 300 जवान कम होने से पुलिस पर है अतिरिक्त भार
विज्ञापन
पंचकूला। जिला पुलिस में स्टाफ की कमी का असर लोगों के भरोसे पर पड़ रहा है। जिले में जहां अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं पुलिस भी वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। पंचकूला में मंजूर स्टाफ 1000 का है। यहां पर पुलिस की तैनाती 700 जवानों की है। इस कारण यहां पर 300 जवान कम हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में देरी से जवानों की नियुक्ति नहीं हुई है। शहर में हत्या, लूट और वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय पुलिस इनको हल करने में असफल रही है। इस कारण शहर के लोगों में भी दहशत का माहौल है। जब भी शहर में महत्वपूर्ण लोगों का आवागमन होता है, तो अतिरिक्त पुलिस को बाहर से मंगवाया जाता है। लोकल पुलिस के जवान भी इसी काम में तैनात रहते हैं।
पंचकूला में 300 जवानों को तैनात करने की मांग को लेकर डीसीपी की तरफ से लेटर भी लिखा जा चुका है। जवानों की यह कमी ट्रैफिक, थाने और चौकी सहित सभी जगह बनी हुई है। शहर में बनाए बीट बॉक्सों में भी पुलिस तैनात नहीं है। इस कारण शहर में दहशत का माहौल है। शहर में वाहन चोरी के मामले बढ़े हैं। इसमें जनवरी से सितंबर तक 200 बाइक चोरी हुई हैं। वहीं कार 100 चोरी हो चुकी हैं। लूट के सितंबर में करीब छह मामले सामने आए हैं।
हरविंदर के हत्यारोपी नहीं पकड़े गए
27 सितंबर को रोपड़ निवासी हरविंदर की देर रात माजरी चौक के पास हत्या कर दी गई थी। अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी जॉनी और शेखर नहीं पकड़े गए हैं। इसके बाद भी आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। पुलिस की चार टीमें लगने के बाद भी अभी तक वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
सराफ के हमलावर पुलिस की गिरफ्त से हैं दूर
12 सितंबर को सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर-8 की बूथ मार्केट स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स में तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। सराफ संदीप को पिस्तौल और चाकू दिखाकर पहले तो डराने की कोशिश की। कोशिश में सफल नहीं होने पर चाकू से वार कर दिया। अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए। इसे लेकर सराफ में भी डर का माहौल है। चार टीमें लगाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। इससे शहर में खौफ का माहौल है।
फॉर्च्यूनर कार चोरी के बाद भी नहीं मिली
शहर में फॉर्च्यूनर कार चोरी अभी तक नहीं पकड़ी जा सकी है। संजू लरोया ने बताया कि उनकी बार घर के बाहर 25 सितंबर को खड़ी की थी। कार घर के बाहर से ही चोरी हो गई है। पुलिस की गश्त कम होने के कारण चोरी हुई। अभी तक कार बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस गश्त कमजोर होने के कारण ऐसे हालात बने हैं।
शहर में लगातार चोरी, हत्या और लूट की वारदातें हो रही हैं। स्टाफ कम होने के कारण अपराधी वारदात पर वारदात करते जा रहे हैं। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए कई बार डीजीपी को लेटर भी लिखा जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक स्टाफ तैनात नहीं किया गया है। इस कारण शहर में डर का माहौल बना है। -केके जिंदल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20
पुलिस की तरफ से अपराधों को कंट्रोल करने और वारदातों के समाधान की पूरी कोशिश की जा रही है। लगातार बड़े मामलों के लिए स्पेशल टीमें बना रहे हैं। स्टाफ की तैनाती के लिए लेटर भी लिखा गया है। जल्द ही जवानों की तैनाती का आश्वासन भी मिला है। - सौरभ सिंह, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला