{"_id":"69446a318b9b9ac1c100ba9e","slug":"situation-in-haryana-is-going-from-bad-to-worse-dushyant-chautala-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21026-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा में हालात बद से बदतर - दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा में हालात बद से बदतर - दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
26 जनवरी तक संगठन विस्तार पूरा करने के निर्देश
कानून-व्यवस्था और महंगाई पर सरकार को घेरा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के वार्ड नंबर-9 स्थित आशियाना फ्लैट्स में जिला जजपा की ओर से धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार, लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, किडनैपिंग, छीना-झपटी और चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, जो गृह मंत्री भी हैं, कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
कार्यक्रम में जजपा के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा बृज शर्मा भी मौजूद रहे। जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि दुष्यंत चौटाला ने 7 दिसंबर को जुलाना में आयोजित पार्टी स्थापना दिवस की ऐतिहासिक रैली में पंचकूला जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में सभी प्रकोष्ठों और हल्का स्तर तक संगठन का विस्तार 26 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, दोनों हल्का अध्यक्षों और सभी प्रकोष्ठ संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब तबके का जीवन मुश्किल कर दिया है। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और कर्मचारियों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। आगामी नगर निगम पंचकूला चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक कर इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेंगे।