{"_id":"622ba8a8572b9a34a5316532","slug":"situation-encroachment-on-vita-booths-goods-being-sold-outside-shops-panchkula-news-pkl444434342","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : वीटा बूथों पर अतिक्रमण, दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : वीटा बूथों पर अतिक्रमण, दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचा जा रहा
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की बैठक में मेयर के स्पष्ट निर्देश थे कि शहर में वीटा बूथों के बाहर सामान बेचना अतिक्रमण के दायरे में आएगा। जो भी नियमों की अनदेखी कर वीटा बूथों के बाहर सामान बेचेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने वीरवार को रियलिटी चेक की तो शहर में वीटा बूथों के बाहर नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। इसके बाद भी निगम के कर्मचारियों द्वारा अभी तक बूथों का चालान नहीं किया गया है।
पंचकूला में वीटा के कुल 66 बूथ हैं। नगर निगम की बैठक में शहर के निवासियों और दुकानदारों ने मुद्दा उठाया कि इन बूथों पर अतिक्रमण कर दुकान के बाहर सामान रखकर बेचा जा रहा है। मेयर ने निर्देश दिए कि इसकी जांच करवाकर चालान किया जाएगा। इसके बाद भी बूथ मालिकों द्वारा निर्देशों की अनदेखी कर बूथों के बाहर सामान बेचा जा रहा है। लोगों के अनुसार कार्रवाई नहीं होने के कारण यह मनमानी हो रही है।
शहर के सेेक्टर-9 स्थित बूथ पर अमर उजाला की टीम को अतिक्रमण नजर आया। दुकान के बाहर संतरे सहित अन्य सामान सजाया गया था। यहां पर निगम की टीम द्वारा कोई जांच नहीं की गई। इसके अलावा सेक्टर-8/9 के वीटा बूथ पर भी अतिक्रमण नजर आया। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बाहर भी वीटा बूथ में अतिक्रमण किया गया है। इस तरह के हालात शहर के अन्य बूथों पर भी नजर आया।
विज्ञापन
वीटा बूथों के बाहर अगर कोई सामान रखेगा तो इसके लिए नगर निगम की टीम जांच करेगी। जो भी सामान बाहर बेचेगा उसका चालान जल्द शुरू किया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम