फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Dream of smart city, pits welcome, accidents happen due to pits, city dwellers are facing the brunt

हालात : स्मार्ट सिटी का सपना, गड्ढे करते हैं स्वागत, गड्ढों के कारण आए दिन होते हैं हादसे, शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

Mon, 08 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Situation: Dream of smart city, pits welcome, accidents happen due to pits, city dwellers are facing the brunt
पंचकूला। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करके विधानसभा और निकाय चुनाव जीतने वाले नेताओं को गड्ढ़े दिखाई नहीं दे रहे हैं। नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल औद्योगिक क्षेत्र का है। यहां की सड़कें गड्ढ़ों में तबदील हो चुकी हैं। वहीं, शहर के अधिकांश चौक के आसपास भी गड्ढ़े हैं, जिसमें वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में शहरवासियों ने कई बार लिखित शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान आजतक नहीं हुआ।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आने वाले लोगों का सेक्टर-7/8 के चौक पर गड्ढ़े स्वागत करते हैं। पंचकूला शहर से हाउसिंग बोर्ड की तरफ जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार का अगला चक्का अचानक गड्ढ़े में गिर गया, जिसके चलते वह चोटिल होने से बचा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में सड़कों को बुरा हाल है। सड़क गड्ढ़ों में तबदील हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क टूटने से सारा दिन लोगों को मिट्टी और धूल का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि शहर के अंदर की सड़कों को पैचवर्क करके ठीक कर दिया गया है, लेकिन सच्चाई विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed