{"_id":"620eaeb490db194d0a116525","slug":"situation-dirty-water-filled-in-the-village-secretariat-meeting-and-other-programs-stalled-pkl-office-news-pkl4423511150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : ग्राम सचिवालय में भरा गंदा पानी, बैठक और अन्य कार्यक्रम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : ग्राम सचिवालय में भरा गंदा पानी, बैठक और अन्य कार्यक्रम ठप
विज्ञापन
बरवाला। खंड के गांव भगवानपुर में गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर फिरनी मार्ग पर स्थित ग्राम सचिवालय में लोगों के घरों का गंदा पानी जमा हो रहा है। इस कारण भी लोगों के घरों से गंदे पानी की निकासी रुक गई है। गंदा पानी ओवरफ्लो होकर ग्राम सचिवालय में जमा होने से ग्रामीण ग्राम सचिवालय में अपनी मीटिंग और अन्य कार्यक्रम नहीं कर पा रहे।
ग्रामीण राजकुमार, प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, मलकीत सिंह, सर्वजीत, मामराज, महिला सुमन देवी, ज्वाली देवी आदि ने बताया कि उनके गांव का फिरनी मार्ग करीब 10 साल पहले पिछली पंचायतों के कार्यकाल में बनाया गया था। तब जो नाला बनाया गया था, वह पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। इस कारण मच्छर और मक्खियों की भी भरमार हो गई है। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी के फैलने का डर सताने लगा है, इतना ही नहीं नाले में गंदा पानी भरा होने से कई बार बच्चे खेलते हुए नाले में गिरकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
गंदे नाले में गिर रहे हैं बच्चे
ग्रामीण प्रवीण कुमार ने बताया उसकी दो वर्ष की बेटी परी पिछले दिनों नाले में गिर गई थी। वहीं सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसका चार वर्ष का पुत्र किरत भी नाले में गिर गया था लेकिन आसपास के लोगों ने समय रहते इन बच्चों को नाले से सुरक्षित निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया इस समस्या के बारे में लिखित शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बरवाला में भी दी हुई है, लेकिन आज तक स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस समस्या का कोई हल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से समस्या का हल करने का आश्वासन तो मिलता है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
गंदे पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण का एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज दिया है। एस्टीमेट पास होते ही नाले का निर्माण करवा कर समस्या का जल्द हल करवा दिया जाएगा। - विशाल, पाराशर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी