फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Situation: Dengue broke records: one girl died, the number of victims reached 519

हालात : डेंगू ने तोड़े रिकार्ड: एक युवती की मौत, पीड़ितों की संख्या 519 पहुंची

Thu, 28 Oct 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Situation: Dengue broke records: one girl died, the number of victims reached 519
पंचकूला। जिले में बुधवार को 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें नौ मामले गांव भरैली के हैं। इसके अलावा एक 20 वर्षीय युवती की भी मौत हुई है। वह 25 अक्तूबर को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती हुई थी। सेक्टर-20 आशियाना निवासी युवती की मौत की पुष्टि सिविल अस्पताल प्रशासन ने की है। इसके अलावा जिले में अभी तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 519 हो गई है। इस बार डेंगू ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। डेंगू ने पंचकूला में कभी भी 250 का आंकड़ा पार नहीं किया था। अब तक सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल के लैब में पांच हजार डेंगू संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। हालांकि इसमें करीब 2000 सैंपल जीरकपुर, बलटाना, ढकोली, पीरमुछल्ला, मनीमाजरा व हिमाचल से जुड़े बुखार से पीड़ित मरीजों के भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा
बरवाला के भैली से 19, राजीव कॉलोनी 14, सेक्टर-2 से 15, सेक्टर-4 से 18, सेक्टर-5 से 3, सेक्टर-6 से 6, सेक्टर-7 से 24, सेक्टर-9 से 18, सेक्टर-10 से 17, सेक्टर-11 से 27, सेक्टर-15 से 24, सेक्टर-16 से 9, सेक्टर-17 से 7, सेक्टर-19 से 20, सेक्टर-21 से 19, सेक्टर-26 से 15, पंचकूला एमडीसी सेक्टर-4 से 5, एमडीसी सेक्टर-5 से तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 की पांच सोसाइटियों में फॉगिंग ही नहीं करवाई
सेक्टर-20 आरडब्लूए के वाइस प्रेसिडेंट योगेंद्र कवात्रा ने बताया कि हमारा सेक्टर बड़ा है, यहां हर दूसरे दिन फॉगिंग होनी चाहिए। जबकि सोसाइटी नंबर 39, 40, 41, 42, 43 में आजतक फॉगिंग ही नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में डेंगू के मामले बढ़ेंगे ही। वहीं पंचकूला नगर निगम ने तो लापरवाही की हद कर दी है, उन्होंने बताया कि सोसाइटी नंबर 38 नंबर के पीछे साढ़े सत्ताइस एकड़ का बाग है, जहां दो साल से बरसाती पानी भरा है, उन्होंने बताया कि बुधवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने पार्क का पानी पंप लगाकर सड़क पर छोड़ा। जब स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू किया तो निगम के कर्मचारी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पार्क का पानी बरसाती नाले में छोड़ने की मांग की जा रही थी, निगम के कर्मचारियों ने पानी सड़क पर छोड़ दिया। इससे डेंगू के लारवा सेक्टर में फैल गया है। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में नहीं हवा में निगम करवा रहा फॉगिंग
सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि पंचकूला में नगर निगम हवा में फॉगिंग करवा रहा है। फॉगिंग खुले में करवाने का कोई मतलब नहीं है, धुआं घरों के अंदर ना जाए, ऐसे फॉगिंग का क्या फायदा। वहीं नगर निगम की ओर से जिस सेक्टर में फॉगिंग करवाई जानी है, बाकायदा निगम की ओर से फॉगिंग का शेड्यूल न्यूज पेपर के माध्यम से लोगों को बताया जाना चाहिए। ताकि कोई कमी बेसी हो, उसे समय रहते दूर किया जा सके। लेकिन नगर निगम की ओर से ऐसा नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed