{"_id":"69017b553087dea605005464","slug":"sit-seizes-mobile-phone-and-laptop-in-akil-akhtar-death-case-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकील अख्तर की मौत: सुरक्षाककर्मी बोले- मानसिक रूप से परेशान रहता था, एसआईटी ने मोबाइल-लैपटॉप कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकील अख्तर की मौत: सुरक्षाककर्मी बोले- मानसिक रूप से परेशान रहता था, एसआईटी ने मोबाइल-लैपटॉप कब्जे में लिया
Wed, 29 Oct 2025 07:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:56 AM IST
सार
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अकील मानसिक रूप से परेशान रहता था और घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। एसआईटी बुधवार को घर में काम करने वाले नौकरों, माली, केयरटेकर सहित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
अकील अख्तर
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पंचकूला पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व काम करने वाले 11 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
इनमें से सात सुरक्षाकर्मी घटना के समय घर पर थे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अकील मानसिक रूप से परेशान रहता था और घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। एसआईटी बुधवार को घर में काम करने वाले नौकरों, माली, केयरटेकर सहित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी। सभी को जांच में शामिल होने को कहा गया है। इसके बाद ही परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

मोबाइल और लैपटॉप फाॅरेंसिक जांच के लिए भेजे
मंगलवार को पुलिस ने अकील के परिजनों से उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार अकील ने इसी मोबाइल से दो वीडियो रिकॉर्ड किए थे जिन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। दोनों को फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन