फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SIT reaches former DGP Mustafa's house in Saharanpur, seizes diary

Panchkula News: पूर्व डीजीपी मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुंची एसआईटी, डायरी को लिया कब्जे में

Sat, 25 Oct 2025 02:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 25 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
SIT reaches former DGP Mustafa's house in Saharanpur, seizes diary
बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में जब्त दस्तावेज भेजे जाएंगे फाॅरेंसिक लैब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पंचकूला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) शुक्रवार को मुस्तफा के घर सहारनपुर पहुंची। वहां से उन्होंने एक डायरी कब्जे में ली है जिसका जिक्र वीडियो में किया गया था। पुलिस डायरी की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस दौरान पूछताछ भी की। इससे एक दिन पहले वीरवार सुबह करीब 11 बजे, एसआईटी की टीम एमडीसी सेक्टर-4 स्थित मुस्तफा के घर भी पहुंची थी। वहां से टीम ने दो मोबाइल फोन और सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिए थे। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसी और लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा ताकि अकील और उसके परिवार के बीच के व्यवहार या हालिया गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

फाॅरेंसिक लैब भेजे जाएंगे दस्तावेज और मोबाइल फोन

एसआईटी टीम ने बताया कि बरामद डायरी और मोबाइल फोन को फाॅरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार बरामद डायरी और मोबाइल फोन से जांच में अहम सुराग मिलने की संभावना है। टीम पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकील की मौत से पहले या बाद में इन उपकरणों से कोई महत्वपूर्ण बातचीत, संदेश या डिजिटल गतिविधि तो दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन


डी-एडिक्शन सेंटर से भी दस्तावेज लिए गए कब्जे में

एसआईटी की टीम ने वीरवार को पटियाला स्थित एक डी-एडिक्शन सेंटर में जाकर जांच की। यही वह सेंटर है जहां अकील को उसके परिजनों ने कुछ समय के लिए भर्ती करवाया था। टीम ने वहां से अकील से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए और सेंटर के मालिक व स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकील की मानसिक स्थिति क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सौंपे दस्तावेज

मामले के शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी ने एसआईटी को कई दस्तावेज सौंपे। इनमें वोटर लिस्ट आदि शामिल हैं। शमशुद्दीन खुद को पूर्व डीजीपी के मलेरकोटला स्थित पड़ोसी बताते हैं। उनकी शिकायत पर एमडीसी थाने में पूर्व डीजीपी मुस्तफा व परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

27 अक्टूबर तक बयान दर्ज करवा सकते हैं

एसआईटी ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुस्तफा परिवार 27 अक्टूबर को पंचकूला पहुंचकर जांच में शामिल हो सकता है। टीम परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज करेगी।


एसआईटी की जांच कई एंगल पर



एसआईटी टीम अब अकील अख्तर के दोनों वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियों का भी विश्लेषण कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये वीडियो किसी दबाव में बनाए थे या एडिटिड हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि अकील की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। जांच के दौरान पुलिस घर के नौकरों व सिक्योरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed