{"_id":"660dc2a7ddb47d28a7093f11","slug":"sister-in-laws-brothers-attacked-brother-in-law-with-weapons-injured-panchkula-news-c-71-1-mli1005-113302-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जेठ पर भाभी के भाईयों ने किया हथियारों से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जेठ पर भाभी के भाईयों ने किया हथियारों से हमला, घायल
विज्ञापन
मोहाली। अपने छोटे भाई की पत्नी को वापस घर लाने के लिए अपने भाई के साथ उसके ससुराल गए व्यक्ति पर ससुराल वालों ने हमला कर दिया। इस हमले से जेठ के बाएं पैर में चाकू लग गया। सोहाना की यह वारदात मंगलवार रात करीब 12 बजे की है।
गांव सोहाना में छोटे भाई की उसकी पत्नी के साथ अनबन के चलते पत्नी मायके चली गई। इस पर भाभी को मनाने के लिए बड़ा भाई भी छोटे भाई के ससुराल गया। वहां उस पर भाई के सालों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई के पैर में चाकू से वार होने के चलते पांच टांके लगे हैं। घायल ने सालों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दे दी है।
घायल राजकुमार वासी गांव मानकमाजरा ने बताया कि कुछ दिन पहले छोटे भाई और भाभी की आपस में किसी बात पर अनबन हो गई थी। इस पर भाभी लड़कर अपने ससुराल चली गई थी। मंगलवार की रात छोटे भाई ने उसे कहा कि उसकी पत्नी को मनाकर वापस घर लेकर आना है। इस पर वह भी भाभी के घर से वापस ससुराल ले जाने के लिए चल गया। वहां पहुंच कर कुछ देर बात के बाद दोनों भाईयों की भाभी के भाइयों के साथ बहस हो गई। इस पर वह शांत रहकर उन्हें मनाने लगे पर जब वह फिर भी बहन को ससुराल वापस भेजने के लिए नहीं माने तो वह अपने छोटे भाई को वहां से लेकर घर जाने लगा।
विज्ञापन
जब वह घर से बाहर निकले तो भाभी के चार भाईयों ने तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई के पैर में चाकू से वार किया जिसके पैर से काफी खून बहने लगा। इस पर छोटे भाई ने उसे अपने सालों से बचाया और वहां से लेकर उसे सीधा फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचा। वहां घायल के पैर में पांच टांके लगाकर उसे भर्ती कर लिया है।