फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sirsa tops in improving groundwater, Faridabad lagging

भूजल में सुधार करने में सिरसा अव्वल, फरीदाबाद फिसड्डी

Sun, 17 Jul 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sirsa tops in improving groundwater, Faridabad lagging
चंडीगढ़। हरियाणा में भूजल सुधार पर सिरसा अव्वल और फरीदाबाद जिला अंतिम स्थान पर रहा है। शनिवार को अटल भूजल योजना की समीक्षा बैठक में चयनित सभी 14 जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने जिले वार रैंकिंग भी दी है। गिरते भूजल स्तर के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए अब और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के परियोजना निदेशक सतबीर सिंह कादियान ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि विश्व बैंक ने योजना की समीक्षा और भावी रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाने को कहा था। शनिवार को हुई बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जोर दिया गया। सतत भूजल प्रबंधन से संबंधित योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले सभी सरकारी विभागों को एक साथ लाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछली योजनाओं के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए अटल भूजल योजना में सहभागी भूजल प्रबंधन (पीजीडब्ल्यूएम) दृष्टिकोण अपनाया गया है। लोगों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए यह दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। योजना का उद्देश्य सात राज्यों में भूजल प्रबंधन में सुधार करना है। हरियाणा के उन 14 जिलों (1669 ग्राम पंचायतों को कवर करने वाले 36 ब्लॉक) को चिह्नित किया है, जिनमें भूजल की खपत और गिरावट दर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादियान ने बताया कि योजना के तहत 6000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। 3,000 करोड़ रुपये विश्व बैंक से बतौर ऋण और 3,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से योगदान के रूप में मिलेंगे। योजना के अच्छे परिणाम आने पर विश्व बैंक केंद्र सरकार को धनराशि देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed