फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Siren sounded as soon as fire broke out in PWD Rest House, relief forces evacuated the employees safely

Panchkula News: पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आग लगते ही बजा सायरन, सहायता बलों ने कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

Sun, 01 Jun 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Siren sounded as soon as fire broke out in PWD Rest House, relief forces evacuated the employees safely
पंचकूला। ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को पंचकूला में भी उपायुक्त मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में माॅकड्रिल की गई। यहां आग लगने का सायरन बजते ही सूचना देने पर पुलिसए दमकल कर्मियों और अन्य सहायता बलों ने लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। इस दौरान माॅकड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, मेरा युवा भारत के वालंटियर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह माॅकड्रिल शाम 5 बजे सायरन बजने के साथ शुरू हुई। सायरन बजते ही सभी विभागों को डायल-112 के माध्यम से सूचना दी गई। विभागों के अधिकारी व कर्मचारी लाव लश्कर और संसाधनों के साथ रेस्ट हाउस की ओर दौडे़। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी हाइड्रोलिक सीढि़यों के जरिये पहली और दूसरी मंजिल पर पहुंचे और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। अंदर फंसे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दाैरान कुछ लोगों को स्ट्रैचर, रस्सियों, कुर्सी पर, कुछ को गोद और पीठ पर लादकर कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकालने शुरू किया सभी को एंबुलेंस व बसों से सुरक्षित स्थानों व अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस माॅकड्रिल का आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन की ओर से जारी की जाने वाली सूचनाओं का पालन करें और अफवाहों से बचे। स्कूल और काॅलेजों के करीब तीन हजार बच्चों को पिछले दिनों सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। इस माैके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, एसीपी दिनेश कुमार, अंजू राणा व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed