{"_id":"62bf4e274994772cd5619628","slug":"single-use-plastic-corporation-cut-challan-collected-fine-yet-vegetables-fruits-continued-to-be-sold-in-polythene-in-the-market-pkl-office-news-pkl455325658","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन का लोग मार्केट में धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल, अधिकारी चालान के बाद नहीं रोक पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन का लोग मार्केट में धड़ल्ले से कर रहे इस्तेमाल, अधिकारी चालान के बाद नहीं रोक पाए
विज्ञापन
पंचकूला। पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग शुक्रवार को भी अन्य दिनों की तरह जारी रहा। दूध बूथ, सब्जी, फल रेहड़ी के अलावा सेक्टरों की दुकानों में दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान देते नजर आए। एक तरफ जहां पाबंदी का कहीं कोई असर नजर नहीं आया, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की टीम इसे सख्ती से लागू करवाने के लिए चालान काटती नजर आई। नगर निगम की पांच टीमों ने 16 चालान काटे और दुकानदारों के सामान जब्त किए। पहले दिन कुल 150500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की कार्रवाई शुक्रवार को स्वीट हाउस, किरयाना स्टोर, रेस्टोरेंट और डिपार्टमेंटल स्टोर के आसपास ही टिकी रही। पहले दिन नगर निगम की टीमें डाल, डाल तो दुकानदार पात, पात वाली कहावत को चरितार्थ करते नजर आए।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगाए जाने के बाद भी लोगों ने शुक्रवार को जमकर कर पॉलिथीन का इस्तेमाल किया। शहर की मार्केट में फ्रूट विक्रेता से लेकर दूध बेचने बेधड़क इसका इस्तेमाल करते देखे गए। शहर के सेक्टर- 8, 9, 10, 11, 12,14, 15, 16, 17, 19 में लोगों और दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल करते देखा गया। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि इस मामले को लेकर दस से अधिक बार उनकी तरफ से लेटर लिखा गया है।
इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। अब इसे एक जुलाई से बंद करने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया है लेकिन इसे रोकने के लिए युद्घस्तर पर काम करने की जरूरत है। शहर के सभी बाजारों में और रेहड़ी विक्रेताओं के पास खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। पर्यावरण और दूषित वातावरण से बचने के लिए ही सरकार की तरफ से रोकथाम के दावे किए गए हैं, लेकिन ग्राउंड लेवल पर अधिकारियों की तरफ से काम नहीं करने के कारण पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सेक्टरों में सक्रिय रही नगर निगम की पांच टीमें
पंचकूला। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के पहले दिन शुक्रवार को नगर निगम की टीमें सेेक्टरों में सक्रिय रही। टीम ने आयुक्त धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में बाजारों में चालान काटे। नगर निगम की टीम ने 16 चालान काटे और दुकानदारों के सामान जब्त किए। टीम ने पहले दिन कुल 150500 रुपये के चालान किए।
धर्मवीर सिंह ने पांच टीमों का गठन किया और स्वयं टीम के साथ अलग-अलग सेक्टरों में जाकर चालान कटवाए। प्लास्टिक के कप में पानी पीने पर निगम के कर्मचारी का भी चालान काटा गया। वहीं सेक्टर 9 सिंगला डिपार्टमेंटल स्टोर का 20 हजार रुपये, सेक्टर 9 चिल्ली चाट शॉप का 20 हजार रुपये, सेक्टर 9 कृष्णा स्वीट्स का 10 हजार रुपये, सेक्टर 12ए रैली स्थित अमन प्लास्टिक का 25 हजार रुपये, सेक्टर 12ए रैली स्थित बालाजी प्लास्टिक का 25 हजार रुपये, सेक्टर 18 स्थित एक किरयाना स्टोर का 20 हजार रुपये, सेक्टर 4 स्थित क्वालिटी स्वीट्स शॉप का 10 हजार रुपये, सेक्टर 4 स्थित बूथ नंबर 16 का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया।
इन पर लगा प्रतिबंध
सिंगल यूज प्लास्टिक व रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से बने प्लेट, कप, ग्लास, कटोरे, कांटे, चाकू, चम्मच, स्ट्रा आदि के मैन्युफैक्चरिंग, स्टोरेज, इंपोर्ट एवं उपयोग पर सरकार ने बैन कर दिया है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम - 1986 की धारा 15 के तहत जो कोई भी इन आदेशों का पालन करने में विफल रहता है उसे अधिकतम पांच साल की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। खास मामलों में दोनों एक साथ भी लगाए जा सकते हैं। फैक्ट्री आदि पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा पानी की सप्लाई और बिजली का कनेक्शन या फिर कोई अन्य सेवा रोकी जा सकती है।