फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Simu, who is in the USA, had fired bullets at Goldy who was part of the Congress candidate's convoy

Panchkula News: यूएसए में बैठे सिमू ने कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले में शामिल गोल्डी पर चलवाई थीं गोलियां

Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Simu, who is in the USA, had fired bullets at Goldy who was part of the Congress candidate's convoy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले में शामिल गोल्डी पर यूएसए में बैठे नारायणगढ़ अंबाला निवासी सिमू ने गोलियां चलवाई थीं।वारदात के तार यूएसए से जुड़े हैं, लेकिन मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से सिमू गोल्डी पर हमला करने की फिराक में था। गोल्डी जैसे ही कुछ माह पहले जेल से बाहर आया, तभी से उसने हमला करने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। तीन साल पहले सिमू ने रायपुररानी की माइनिंग साइट पर भी गोलियां चलवाई थीं।
पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। गोल्डी और सिमू के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं। दूसरी तरफ इस मामले में रेकी करने वाले को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल गांव खटौली पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने ने उसको आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

हमलावरों को विशाल ने दी थी जानकारी
आरोपी गोल्डी की रेकी कर उसकी हर जानकारी हमलावरों को दे रहा था। रायपुररानी के भरौली में काफिले से अलग होते ही तुरंत विशाल ने इसकी सूचना आरोपियों को दी। इसके तुरंत बाद बाइक सवार तीन आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर तीन फायर कर गोल्डी और उसके साथी को घायल कर दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हमला करने वालों की जानकारी जुटा रही है ताकी उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 20 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे रायपुररानी के भरौली गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले में शामिल एक कार में सवार गोल्डी पर तीन बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं। फायरिंग में गोल्डी और दिनेश को गोली लगी थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed