फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sikh youth beaten up, Shiv Sena district president and nine other workers arrested

Panchkula News: सिख युवक से मारपीट, शिव सेना जिला अध्यक्ष समेत नौ कार्यकर्ता गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Sikh youth beaten up, Shiv Sena district president and nine other workers arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुक्तसर। शिव सेना कार्यकर्ताओं द्वारा सिख युवक के साथ मारपीट का मामला गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को सिख संगठनों ने बठिंडा रोड पर स्थित गुरुद्वारा दुःख निवारण तरनतारन साहिब में एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की। पुलिस ने शिव सेना के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो चुकी है। जिसमें जिला अध्यक्ष रवि कुमार शामिल हैं। मुख्य आरोपी शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके विरोध में गुरुद्वारा साहिब में सिख संगठनों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। इसके साथ ही संघर्ष की घोषणा कर दी।


गौरतलब है कि शिव सेना के जिला अध्यक्ष रवि कुमार के घर पर कृपाण के हमले के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के विरोध में शिव सेना पंजाब के नेताओं ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग के नेतृत्व में बस स्टैंड चौकी के पास धरना लगा दिया। इस दौरान रोड पर जाम देख साइड मांग रहे कार सवार एक सिख युवक के साथ शिव सेना कार्यकर्ताओं की बहसबाजी के बाद झड़प हो गई। यहां ऐसा बवाल हुआ कि शिव सेना कार्यकर्ताओं ने कार चालक सिख युवक को खूब मारा-पीटा और उसके कपड़े फाड़ कार से बाहर निकाल दिया। इस मामले में घायल सिख युवक सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया और शाम को सिख संगठनों ने युवक का हाल जाना और पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा। मुख्य आरोपी राजेश गर्ग की गिरफ्तारी नहीं होने पर सिख संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। सिख संगठनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed