फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Signed a bond with one and got married to another

पहली पत्नि को धोखा देकर की दूसरी शादी

Sun, 16 Oct 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Signed a bond with one and got married to another
पंचकूला। पत्नी को धोखे में रखकर पति द्वारा दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस ने तेलंगाना के हैदराबाद निवासी महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि 2019 से वह सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है। 2019 में ही महिला ने एक बांड पेपर साइन किया था। इसके अनुसार दोनों को पति-पत्नी की रहते हुए बाद में शादी करना था।
विज्ञापन

फरवरी-2021 में महिला गर्भवती हुई तो उसे पंचकूला बुलाकर सेक्टर 16 के निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवाया गया। 25 जून 2022 को ऑफिस के काम के सिलसिले में महिला हैदराबाद चली गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने परिवार के दबाव में आकर दूसरी लड़की से जुलाई माह में शादी कर ली। महिला ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई से 1 अगस्त तक रोजाना उसकी बात उक्त व्यक्ति से फोन पर होने के बावजूद उसे कुछ भी नहीं बताया गया। 31 जुलाई को महिला को किसी तरह दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने बात की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी हैदराबाद गया और उसे पंचकूला वापस बुलाने की बात कह कर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। 7 अगस्त के बाद उक्त व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर लिया और आरोपी के परिवार के लोगों ने महिला का फोन उठाना करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed