फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sidhu Musewala murder case : Shooter Jadhav and aide arrested from Gujarat

मूसेवाला हत्याकांड: शूटर जाधव व सहयोगी गुजरात से गिरफ्तार, पुणे पुलिस ने उठाया, कोर्ट ने 20 जून तक हिरासत में भेजा

Tue, 14 Jun 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
sidhu Musewala murder case : Shooter Jadhav and aide arrested from Gujarat
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नामजद शार्प शूटरों की धरपकड़ शुरू कर दी है, वहीं पंजाब पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने शार्प शूटर संतोष जाधव और उसके साथी नवनाथ सूर्यवंशी को गुजरात के कच्छ क्षेत्र से पकड़ लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से मूसेवाला हत्याकांड में साझा की गई जानकारी के आधार पर की। महाराष्ट्र की पुणे ग्रामीण पुलिस ने दोनों का 20 जून तक रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली के गुर्गें संतोष जाधव की पुणे पुलिस को हत्या के एक अन्य मामले में भी तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में उसकी संलिप्तता के बारे में महाराष्ट्र पुलिस को सूचित किया था। महाराष्ट्र पुलिस अब संतोष जाधव के गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से लिंक का पता लगाएगी। इस बीच पता चला है कि संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की एक अन्य टीम पुणे रवाना हो रही है। इससे पहले पंजाब पुलिस की एक टीम सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पुणे पहुंची हुई है। हालांकि दिल्ली पुलिस अब यह साफ कर चुकी है कि महाकाल का मूसेवाला हत्याकांड में सीधे तौर पर हाथ नहीं है, लेकिन उसने शूटर उपलब्ध कराए थे। दरअसल, पुणे पुलिस ने महाकाल की गिरफ्तारी भी दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने सौरव महाकाल और संतोष जाधव को धर दबोचा।
विज्ञापन

इधर, मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पंजाब पुलिस की विशेष टीम के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस ने जिन 8 शूटरों की सूची और फोटो जारी किए थे, उनमें से चार शूटरों की शिनाख्त तो कर ली है, लेकिन अब तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। केवल आठ ऐसे लोगों को पकड़ा गया है, जिन्होंने हत्यारों की मदद की थी। इनमें मूसेवाला की रेकी करने वाला हरियाणा का संदीप केकड़ा भी शामिल है। वहीं, मामले में दिल्ली पुलिस की सूचना पर अब तक तीन- पुणे से सौरव महाकाल और संतोष जाधव व बठिंडा से हरकमल रानू, को पकड़ा गया, लेकिन इनमें से हरकमल रानू को पंजाब पुलिस ने नशेड़ी बताते हुए हत्याकांड में उसकी संलिप्तता से इनकार कर दिया है। उधर, सौरव महाकाल की संलिप्तता को लेकर दिल्ली पुलिस इनकार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed