फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu Moosewala murder: Punjab Police preparing for major operation

Sidhu Moosewala: अब ऑपरेशन 'मुंडी' की तैयारी, पंजाब पुलिस को मिले फरार शूटर से जुड़े सुराग, जल्द होगा एक्शन

Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 23 Jul 2022 01:12 AM IST
सार

गैंगस्टर दीपक मुंडी, जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु के साथ तरनतारन में ही था। वे तीनों जुलाई के पहले सप्ताह तक पंजाब में साथ ही घूम रहे थे। दीपक मुंडी 8 जुलाई के आसपास तरनतारन में सबसे अलग हो गया। पुलिस इन्हीं सुरागों पर आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala murder: Punjab Police preparing for major operation
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है। पुलिस को हत्याकांड में शामिल फरार शूटर दीपक मुंडी को लेकर बड़े सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस सूबे के छह जिलों में मुंडी की गिरफ्तारी को लेकर छापे मार रही है।

विज्ञापन


मूसेवाला की हत्या के मामले में जांच कर रही पंजाब पुलिस के सामने कुछ ऐसे तथ्य आए हैं जिनसे शूटर दीपक मुंडी का सीधा संपर्क है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान नई बात यह सामने आई है कि शूटर और गैंगस्टर दीपक मुंडी, जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु के साथ तरनतारन में ही था। वे तीनों जुलाई के पहले सप्ताह तक पंजाब में साथ ही घूम रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस को यह भी पता चला है कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो अन्य गुर्गे भी तीनों के साथ थे। फरार दीपक मुंडी 8 जुलाई के आसपास तरनतारन में सबसे अलग हो गया। हालांकि इसके अलावा भी कुछ अहम सुराग पुलिस को लगे हैं जिनका खुलासा पुलिस अधिकारियों ने अभी नहीं किया है। पुलिस सिर्फ उन्हीं सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। साथ ही पुलिस अब शूटर दीपक मुंडी की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापे मार रही है। मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 3 शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं और दो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था मुंडी

मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था। इसका नेतृत्व हरियाणा का शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी कर रहा था। उनके साथ अंकित सिरसा और कशिश भी थे। मूसेवाला की हत्या के बाद ये चारों गुजरात भाग गए।

मानसा पुलिस और एजीटीएफ टीमें कर रहीं काम

दीपक मुंडी की गिरफ्तारी के लिए मानसा पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) छापे मार रही हैं। पुलिस को शूटर के एक ठिकाने के बारे में सुराग लगा है। पुलिस की टीमें इस पर काम कर रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीमें मुंडी के करीब पहुंच चुकी हैं, जल्द ही वह गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed