फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust honored

Panchkula News: श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट को किया सम्मानित

Mon, 02 Oct 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस रोहतक एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं इम्यूनोहेमेटोलॉजी हरियाणा ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट को सम्मानित किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 तक 345 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसमें 19774 लोगों ने रक्तदान किया। 5274 लोग किसी कारणवश रक्तदान नहीं कर सके।

इन शिविरों में 510 लोगों ने अंगदान करने के शपथ पत्र भी भरे। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजवीर सिंह द्वारा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर, डायरेक्टर रमेश कुमार नारंग और कोऑर्डिनेटर दिव्या गुप्ता को सम्मानित किया गया। प्रधान राकेश संगर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सभी अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए संस्था द्वारा 434 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर 21832 यूनिट रक्त ट्राइसिटी के अस्पतालों को दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed