फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shri akhand path sahib starts in Amritsar

घल्लूघारा बरसी पर श्री अखंड पाठ साहिब शुरू

Fri, 04 Jun 2021 09:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Shri akhand path sahib starts in Amritsar
अमृतसर। घल्लूघारा बरसी के मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब पर किए गए फौजी हमले में शहीद हुए सिंह, सिंहनियों और बच्चों को श्रद्धा और सम्मान भेंट करने के लिए 6 जून को वार्षिक समागम का आयोजन होगा। इस उपलक्ष्य पर शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया। समारोह में भाई सुखदेव सिंह ने अरदास की और श्री अकाल तख्त साहिब के अतिरिक्त हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह ने पावन हुक्मनामा करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर, महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका और सदस्य मनजीत सिंह भूराकोहना मौजूद थे। जून 1984 के घल्लूघारा के मौके सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सुशोभित जिस पावन स्वरूप को गोली लगी थी, उसे संगत दर्शन के लिए दूसरे दिन भी रखा गया। एसजीपीसी की ओर से यह पावन स्वरूप दर्शनों के लिए गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा गुरबख्श सिंह में सुशोभित किया गया था।
विज्ञापन

एसजीपीसी की प्रधान ने बताया कि हर साल की तरह श्री अकाल तख्त साहिब पर जून 1984 के घल्लूघारा संबंधी शहीदी समागम 6 जून को होगा। छह जून को शहीदों को श्रद्धा और सम्मान भेंट किया जाए। इस मौके पर एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह भूराकोहना, प्रताप सिंह, सुखमिंदर सिंह, उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास, सकत्तर सिंह, बलविंदर सिंह काहलवां, सुलखन सिंह भंगाली, गुरमीत सिंह बुट्टर, श्री दरबार साहिब के मैनेजर गुरिंदर सिंह मथरेवाल, सुपरिंटेंडेंट मलकीत सिंह बहिड़वाल, ओएसडी अमरीक सिंह, डॉ. सुखबीर सिंह, मैनेजर बघेल सिंह, नरिंदर सिंह, जसपाल सिंह ढड्डे, दर्शन सिंह व फेडरेशन के नेता कंवरचढ़त सिंह गिल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1,2,3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed