फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Show youth talent in sports without being drunk: Dipanshu Bansal

नशे से दूर रहकर खेलों में प्रतिभा दिखाएं युवा : दीपांशु बंसल

Mon, 24 Feb 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Show youth talent in sports without being drunk: Dipanshu Bansal
कालका। निशि क्रिकेट क्लब टीपरा की ओर से पहले खेल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। इसमें कांग्रेस छात्र इकाई, एनएसयूआई में राष्ट्रीय संयोजक व शिवालिक विकास मंच के उपाध्यक्ष दीपांशु बंसल ने दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर गौरव ठाकुर, संदेश, आशु, गोल्डी, रोहित, रमन, रोहन, सत्तू, दीपक, किशु, राहुल समेत क्लब के पदाधिकारियों व आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। दीपांशु बंसल के साथ किसान कांग्रेस जिला महासचिव नीरज कश्यप, सजल, नवीन आदि युवा पहुंचे। इस टूर्नामेंट में इलाके की 50 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया जिसको लेकर बंसल ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि इतनी तादाद में इलाके की टीमें टीपरा में अपनी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए एकत्रित हुई हैं।
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है कि वर्षों बाद भी हमारे इलाके में खिलाड़ियों को टूर्नामेंट्स के लिए एक भी बेहतर स्टेडियम व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, एक तरफ सरकार जहां खेलों को बढ़ावा देने का दावा करती है तो वही सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है जबकि खेल टूर्नामेंट्स आयोजकों को स्वयं स्टेडियम तैयार करवाने पड़ते हैं और यह खिलाड़ियों का खेलों के प्रति जोश है कि अपनी प्रतिभा को आगे लाते हैं। दीपांशु बंसल ने कहा कि आज के समय मे युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में अपनी प्रतिभा को आगे लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed