{"_id":"684481602c807ba1e90be3a4","slug":"shot-with-illegal-weapon-with-intention-to-kill-accused-arrested-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-107873-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से गोली मारी, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से गोली मारी, आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर ग्रामीण के आदमपुर की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसने हत्या के इरादे से अवैध पिस्तौल से गोली चला दी। उसे एक गैर-लाइसेंस प्राप्त रिवाॅल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह अपने चाचा चरणजीत सिंह के साथ शुक्रवार रात अपनी चाची का एचपी ऑर्थो केयर अस्पताल जालंधर में पता लेने गया। शनिवार लगभग 5 बजे के करीब जब वे दोनों अपने गांव नंगल फिदा में लाैटे, तो उन्होंने देखा कि एक गाड़ी गुरजीत सिंह के प्लॉट के सामने गांव की मुख्य सड़क पर झाड़ियों में खड़ी थी, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। चूंकि गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी थी, तो वह चाचा के साथ उस व्यक्ति को देखने के लिए गाड़ी के पास गए तो उस व्यक्ति ने अचानक गाड़ी चलानी शुरू कर दी। जब गाड़ी रोकने के लिए आगे आए तो उस व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उन पर रिवाॅल्वर से गोली चला दी। उन पर करीब चार गोलियां चलाईं, उन्होंने भागकर जान बचाई और कार चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिली कि आरोपी गांव बिनपालके में अपनी दुकान पर बैठा है, जिस पर आरोपी राहुल मिगलानी निवासी चक झंडू जालंधर को उक्त मामले में गिरफ्तार कर उससे एक अवैध रिवाॅल्वर और कुल 18 कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।