फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shopkeepers entangled with the team of HSVP, who reached to remove encroachment, said - call Gupta ji

अतिक्रमण हटाने पहुंची एचएसवीपी की टीम से उलझे दुकानदार, बोले- गुप्ता जी को फोन लगाओ

Tue, 09 Aug 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers entangled with the team of HSVP, who reached to remove encroachment, said - call Gupta ji
पंचकूला। शहर के सेक्टर-11 में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची एचएसवीपी की टीम से दुकानदार उलझ गए। टीम की कार्रवाई से लोग आवेश में आ गए और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को फोन लगा दिया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा सत्र के में व्यस्त थे, फोन उनके पास नहीं था। काफी बहस के बाद भी टीम की कार्रवाई लगातार जारी रही। इससे पहले टीम ने सेक्टर-15 में और बाद में सेक्टर-4 में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे सामान को टीम ने जब्त कर लिया और कई दुकानदारों के चालान भी काटे।
विज्ञापन

राखी का त्योहार होने के चलते काफी संख्या में लोग विशेषकर महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं। बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान रखकर रास्ते बंद किए हैं। बाजारों में फुटपाथ पर लोगों के चलने के लिए जगह ही नहीं बचती। मजबूरी में लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। इसी के मद्देनजर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को जेई त्रिलोक ठुकराल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सबसे पहले टीम सेक्टर-15 में पहुंची। उसके बाद सेक्टर-11 में और फिर सेक्टर-4 में कार्रवाई की गई। इस अवसर पर टीम के साथ जेई हरजीत, जेई नवीन श्योराण, मान सिंह और अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पीकर के लिए अपशब्द कहे तो जेई ने लताड़ा
जब एचएसवीपी की कार्रवाई चल रही थी तो एक दुकानदार ने कहा कि इस बार विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को वोट नहीं देंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्पीकर के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। इस पर जेई त्रिलोक ठुकराल ने दुुकानदार को फटकार लगाई और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कुछ अन्य दुकानदार भड़क गए तो उन्हें मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक को फोन लगा बोले, हमारा नुकसान कर दिया
एक दुकानदार ने एचएसवीपी की कार्रवाई रुकवाने के लिए विधायक और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के नंबर पर फोन लगा दिया। गुप्ता विधानसभा सत्र में व्यस्त थे और उनका फोन बाहर उनके पीए के पास था। उन्होंने पीए से कहा कि टीम की कार्रवाई से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पीए को विधानसभा स्पीकर बताकर दुकानदार ने उसकी बात जेई से करवाई। जेई ने उनसे बात कर पूरी मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया और कार्रवाई लगातार जारी रही।
टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
एक तरफ जहां कुछ दुकानदार एचएसवीपी की टीम से उलझे थे, वहीं बाकी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान को समेटने में जुट गए। हालांकि इसके बावजूद टीम ने दुुकानदारों का काफी सामान जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सेक्टर-15, 11 और 4 में अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर-11 में कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। मजबूरन वहां पुलिस को बुलाना पड़ा। विभाग के आला अधिकारियों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया। - त्रिलोक ठुकराल, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed