फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shopkeepers are also implementing new rules if customers are fighting for Rs 2000 off

Panchkula News: 2000 रुपये के छुट्टे के लिए ग्राहक भिड़ा रहे तिकड़म तो दुकानदार भी लागू कर रहे नए-नए नियम

Fri, 26 May 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are also implementing new rules if customers are fighting for Rs 2000 off
500 रुपये से कम का तेल खरीदने पर पेट्रोल पंप नहीं दे पा रहे छुट्टे पैसे, राशन की दुकानों में पूरे पैसे पर आसानी से मिल रहा सामान, कम पर वापसी नहीं कर पा रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गुलाबी नोट ने शहर में पेट्रोल की खपत 45 फीसदी बढ़ाने के साथ ही छुट्टे की दिक्कत पैदा कर दी है। लोग पेट्रोल पंप, राशन की दुकान समेत अन्य जगह खरीदारी के लिए दो हजार रुपये का नोट लेकर निकल रहे हैं। दुकानदार भी हर ग्राहक के हाथ में दो हजार का नोट देखकर परेशान हैं। इस कारण पेट्रोल पंप से लेकर दुकान संचालक नए-नए नियम निकाल रहे हैं। इसी तर्ज पर पेट्रोल पंपों पर एक हजार रुपये का तेल डलवाने पर ही दो हजार रुपये का छुट्टा दिया जाएगा। इस तरह की गाइडलाइन औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में पेट्रोल पंप संचालक की तरफ से लगाई गई है। पेट्रोल पंप पर 500 रुपये के करेंसी की कमी के कारण यह पंपलेट सभी मशीनों पर चिपकाया गया है। एक्टिवा की टंकी छोटी होने के कारण लोग 200 से 400 रुपये का मजबूरन तेल भरवा रहे हैं। दाे हजार रुपये के नोट के कारण पेट्रोल पंप कर्मचारी और ग्राहक के बीच बहस के साथ झड़प की नौबत भी आ रही है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ग्राहकों से पहले ही पैसे की जानकारी लेने के बाद तेल डाल रहे हैं।
विज्ञापन

पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का तेल खरीदने पर ही दो हजार रुपये का नोट स्वीकार करने का फरमान जारी किया गया है। इस बारे में पेट्रोप पंप के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि करेंसी की कमी के कारण यह गाइडलाइन हर मशीन पर चस्पा की गई है। ग्राहकों के साथ बहस या झड़प की नौबत नहीं आए, इसलिए यह नोटिस चस्पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिवा में आ रही है दिक्क्त
पंचकूला सेक्टर -12 निवासी सत्यवान ने बताया कि एक्टिवा में तेल डलवाने गए थे। दो हजार का नोट लेकर जाने में किसी पेट्रोल पंप वाले ने छुट्टे रुपये नहीं दिए। इस कारण पेट्रोल नहीं डलवा पाए। रुपये मशीन के माध्यम से खाते में जमा किया तब जाकर ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से एक्टिवा में तेल डलवा पाए।

45 फीसदी रोजाना तेल की बिक्री बढ़ी
सेक्टर -2 पेट्रोल पंप के मैनेजर अनीश कुमार ने बताया कि पंचकूला में 45 फीसदी रोजाना तेल की बिक्री बढ़ गई है। दो हजार के नोट देने पर छुट्टे रुपये नहीं मिलने पर लोग गाड़ी में पूरी रकम का तेल भरवा रहे हैं। इस कारण तेल की बिक्री बढ़ी है। इसमें रोजाना की ब्रिकी में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें लोकल शहर के अलावा बाहर से गाड़ियां भी पेट्रोल भरवाने आ रही हैं।

कम रुपये का सामान लेने पर दुकानदार नहीं ले रहे गुलाबी नोट
सेक्टर -14 ग्राॅसरी की दुकान पर सामान खरीदने आए सुदीप सिंधु ने बताया कि ग्रॉसरी की दुकान में 500 रुपये से कम के सामान पर दो हजार का नोट नहीं लिया जा रहा है। इस कारण दिक्कत हुई। दुकानदार छुट्टे नहीं होने की बात कह रहे हैं।

बैंकों में रोजाना आ रहे हैं 20 लाख रुपये
सेक्टर -11 एसबीआई शाखा के मैनेजर चंदन चौधरी ने बताया कि बैंक में रोजाना 20 लाख रुपये तक राेजाना दो हजार के नोट आ रहे हैं। बैंकों में लोग इसे जमा करवा रहे हैं। हमारी लोगों से अपील है कि लोग पैनिक न हों। पैसे जमा कराने और निकालने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त समय दिया गया है।


बैंकों में बिना आईडी नहीं दे रहे रुपये
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, बंधन बैंक सहित अन्य प्राइवेट बैंक में बिना आईडी लोगों के रुपये नहीं बदले जा रहे हैं। इसमें जिनका खाता संबंधित ब्रांच में नहीं है। उनकी आइडी लेने के साथ फार्म भरवाया जा रहा है। विकास कुमार ने बताया कि एचडीएफसी में चंडीगढ़ में उनका खाता है। वह पैसे निकालने गए। इसके बाद उनसे उनका खाता नंबर मांगा गया। इसके बाद ही उनकी पेमेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed