फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shooter involved in Rakesh Gaggi murder case arrested from Kharar

Panchkula News: राकेश गग्गी हत्याकांड में शामिल शूटर खरड़ से गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shooter involved in Rakesh Gaggi murder case arrested from Kharar
मोहाली। संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) मोहाली ने हिमाचल के ऊना के ख्वाजा बसाल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ को उसके कब्जे से एक .32 बोर का कट्टा और छह कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी होशियारपुर के बाघपुर मंदिर बस्सी मुदा निवासी विपन कुमार है।
विज्ञापन

आरोपी को ट्रैप लगाकर खरड़ से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में आर्म्स एक्ट की धारा- 25 के तहत नया मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। होशियारपुर पुलिस को उसकी तलाश थी। राकेश गग्गी की हत्या विदेशी गैंगस्टर लाडी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा नतीजा थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था जो सोनू खत्री का सहयोगी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर के नेतृत्व में एजीटीएफ की पुलिस ने खरड़ के खानपुर गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि है। आरोपी पर पंजाब और हिमाचल में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed