फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shiva idols and chakra-shaped stones found at Kali Mata Temple date back to 11th century Pratihara style

Kalka: 11वीं सदी की हैं काली माता मंदिर से निकलीं शिव मूर्ति-चक्रनुमा शिलाएं, प्रतिहार शैली की है मूर्तियां

Sat, 14 Feb 2026 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कालका
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 09:02 AM IST
सार

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में उप निदेशक डॉ. नरेंद्र परमार प्राचीन श्री काली माता मंदिर का दौरा करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Shiva idols and chakra-shaped stones found at Kali Mata Temple date back to 11th century Pratihara style
मंदिर में खोदाई से मिली पुरानी मूर्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका के प्राचीन श्री काली माता मंदिर में खोदाई कार्य के दौरान निकली पुरानी शिव मूर्ति और चक्रनुमा शिलाएं 11वीं सदी की हैं। ये मूर्तियां प्रतिहार शैली के समय की हैं। ये अवशेष भारत की प्राचीन मूर्तिकला को दर्शा रहे हैं। यह सभी मंदिर के अवशेष हैं। 11वीं सदी में यहां पर एक विशाल मंदिर रहा होगा। 
विज्ञापन


इन तथ्यों की पुष्टि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में उप निदेशक डॉ. नरेंद्र परमार ने की। वह शुक्रवार को प्राचीन श्री काली माता मंदिर का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में जहां खोदाई का काम लगा था उसका बारीकी से निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


उप निदेशक ने मंदिर में खोदाई कार्य के दौरान निकली मूर्तियों ओर चक्रनुमा शिला का भी गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि खोदाई के दौरान भगवान शिव की जो मूर्ति मिली है उसे चैतमुख या कीर्तिमुख कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में से मिली चक्रनुमा शिला मंदिर के शिखर का एक हिस्सा है, जिसे आमलक कहा जाता है, इसे मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाता है। इस हिस्से को आमला फल के नाम पर आमलक कहा जाता है क्योंकि आमला में कुछ परतें होती हैं और यह आमला से मिलता-जुलता है। बड़े आकार की चक्रनुमा शिलाएं आमतौर पर आमलक के ठीक नीचे पाई जाती है जोकि सहायक वृत्त के रूप में कार्य करती है। यह उस काल में मंदिर के गुंबद रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed