{"_id":"5e19ffe18ebc3e87c300cb12","slug":"shiromani-akali-dal-suspends-sukhdevdhindsa-and-parminder-dhindsa-panchkula-news-pkl362827173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल ने ढींढसा पिता-पुत्र को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल ने ढींढसा पिता-पुत्र को किया सस्पेंड
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और परमिंदर सिंह ढींढसा को दल से सस्पेंड कर दिया। दोनों के आचरण की जवाबदेही के लिए उन्हें आरोप पत्र जारी कर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है।
शनिवार को हुई कोर कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। संगरूर के ऑब्जर्वर और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कोर कमेटी को बताया कि संगरूर इकाई ने हाल ही में हुई एक मीटिंग में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुखदेव सिंह ढींढसा और परमिंदर सिंह ढींढसा को पार्टी से निकालने की सिफारिश करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया था।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा के अनुसार, गहन विचार विमर्श के बाद दोनों नेताओं को आरोप पत्र जारी करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद उन्हें अपने व्यवहार के बारे स्पष्टीकरण देने के लिए दो सप्ताह दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दोनों नेताओं से जवाब लेने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
15 को राज्यपाल से मिलेगा शिअद
इस दौरान कोर कमेटी ने हाल ही में सामने आए बिजली घोटाले की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग करने के लिए 15 जनवरी को राज्यपाल से मिलने का निर्णय किया है। कोर कमेटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्राइवेट थर्मल प्लांट मैनेजमेंटों और एक कोयला कंपनी को 3000 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझ कर ढील दिखाई। कंपनियों की ओर से पीएसपीसीएल के खिलाफ दायर केसों की अदालत में सही पैरवी नहीं की गई।
आज गृहमंत्री अमित शाह से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
कोर कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलेगा। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को शानो शौकतसे मनाने, बलंवत सिंह राजोआणा की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने और उसे रिहा करने के अलावा पाकिस्तान में सिखों और सिख गुरुद्वारों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए पाकिस्तान से मुद्दा उठाने की मांग की जायेगी। कोर कमेटी ने कांग्रेस सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों से की वादा खिलाफी और लोगों से की धक्केशाही की जांच के लिए दो कमेटियां गठित की हैं। इसका भी निर्णय लिया गया है कि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जिला अध्यक्षों के साथ मुख्य कार्यालय में मीटिंगे करेंगे और निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर सर्कल डेलीगेट्स से बातचीत करेंगे। कोर कमेटी की मीटिंग में बलविंदर सिंह भूंदड़, चरणजीत सिंह अटवाल, जत्थेदार तोता सिंह, प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुलजार सिंह रणीके, बीबी उपिंदरजीत कौर, सिकंदर सिंह मलूका, शरनजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, बीबी जागीर कौर, सुरजीत सिंह रखड़ा तथा बलदेव सिंह मान भी शामिल हुए।