{"_id":"66c12c8ead1b43ac2a0e1d14","slug":"shatabdi-and-vande-bharat-other-trains-will-run-from-platform-number-one-from-today-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-114930-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आज से प्लेटफार्म नंबर वन से चलेगी शताब्दी और वंदे भारत अन्य ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आज से प्लेटफार्म नंबर वन से चलेगी शताब्दी और वंदे भारत अन्य ट्रेनें
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-1 आज से रेल यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस प्लेटफार्म से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को री-स्टोर कर दिया गया है। न्यू दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी, कालका-नई दिल्ली शताब्दी सहित करीब 20 से 25 ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर-1 से किया जाएगा। रेलवे ने 12 जुलाई से 17 अगस्त तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 को बंद कर दिया था।
अब प्लेटफार्म का काम पूरा करने के बाद आईआरएलडीए ने रेलवे के अंबाला डिविजन को सौंप दिया है। इस बीच आठ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया था। यह ट्रेनें भी अब अंबाला की जगह चंडीगढ़ से संचालित होंगी। यह जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी। इनमें गाड़ी संख्या लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 15011 व 12, 12527 और 28 रामनगर-चंंडीगढ़-रामनगर, चंडीगढ़ से मडगांव के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12449, ट्रेन नंबर 15531 व 32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा ट्रेन शामिल हैं।