फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sham Lal Bansal to assume charge as Mayor today.

Panchkula News: शाम लाल बंसल आज संभालेंगे मेयर पद की कमान

Thu, 28 May 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sham Lal Bansal to assume charge as Mayor today.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शाम लाल बंसल और 20 पार्षद आज इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करेंगे। शाम लाल बंसल पंचकूला के तीसरे मेयर के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले उपिंद्र कौर आहलूवालिया एवं कुलभूषण गोयल मेयर पद संभाल चुके हैं। नगर निगम बनने से पहले पंचकूला में नगर परिषद व्यवस्था थी, जहां प्रधान पद होता था। वर्ष 2013 में नगर निगम के पहले चुनाव आयोजित किए गए थे।


लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी
भाजपा के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल शाम लाल बंसल लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वह तीन बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार उन्होंने मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए लगभग 37 हजार मतों के अंतर से विजय हासिल की। शाम लाल बंसल की पहचान एक साफ-सुथरी और बेदाग छवि वाले नेता के रूप में होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन और ग्राउंड लेवल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति उनके व्यवहार और सक्रियता को हमेशा सराहा गया है। शपथ ग्रहण से पहले शाम लाल बंसल ने कहा कि पंचकूला शहर के हर नागरिक के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और शहर के विकास को नई गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed