फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shaheed Bhagat Singh Club Bhareli wins the cricket competition of six villages

Panchkula News: छह गांवों की क्रिकेट प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह क्लब भरेली की जीत

Sun, 18 Jan 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Club Bhareli wins the cricket competition of six villages
फाइनल में रैपटर्स इलेवन को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। मंडोर के मक्कड़ क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को छह गांवों की 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल शहीद भगत सिंह क्लब भरेली और रैपटर्स इलेवन की टीम के बीच खेला गया।
पहले बैटिंग करते हुए शहीद भगत सिंह क्लब भरेली के जितेंद्र ने 31 गेंदों में 50 रन बनाए जबकि सोनू ने 72 रन की दमदार पारी खेली। इन ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत टीम ने 5 विकेट खोकर 222 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


रैपटर्स इलेवन की टीम 18 ओवर में ऑल आउट
रनों का पीछा करने उतरी रैपटर्स इलेवन की टीम 18 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और केवल 189 रन ही बना सकी। परिणामस्वरूप शहीद भगत सिंह क्लब भरेली ने फाइनल 5 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम को 21,000 रुपये तथा रनर अप टीम को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार और शील्ड से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब जितेंद्र को 31 गेंदों में 50 रन की पारी के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच और गणमान्य नागरिकों ने किया सम्मान
भरेली के सरपंच अमन राणा ने भी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य रूपचंद, लखविंदर, जस्सी, सुच्चा सिंह, शिव कुमार और सुखविंदर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed