फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sewerage overflow problem in Abhaypur, people said- if solution is not found then we will protest

Panchkula News: अभयपुर में सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या, लोग बोले- हल नहीं निकला तो करेंगे प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflow problem in Abhaypur, people said- if solution is not found then we will protest
पंचकूला। गांव अभयपुर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में रोजाना सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो जाता है। कई बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं निकला तो वह धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण जैसी बड़ी अथॉरिटी पंचकूला में बन चुकी हैं, लेकिन इस सीवरेज की समस्या का निवारण करने में कोई भी सफल नहीं हो रहा। पूर्वांचल युवा परिषद के अध्यक्ष अंकुश निषाद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गांव में सीवरेज ओवरफ्लो रहता है। लोगों के घरों में बरसात के दिनों में गंदा पानी घुस जाता है। यहां पर बीमारी भी फैल चुकी है। पानी ओवरफ्लो होने के कारण सारा दिन गलियों में खड़ा रहता है। कहीं पर कोई निकासी का प्रबंध नहीं है। कई बार अधिकारियों को भी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed