{"_id":"687bfb70b75e45713507ea37","slug":"sewerage-and-sanitation-system-in-bad-shape-in-mdc-sector-5-panchkula-news-c-87-1-pan1001-124886-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमडीसी सेक्टर-5 में सीवरेज और सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमडीसी सेक्टर-5 में सीवरेज और सफाई व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-5 में सीवरेज और सफाई की व्यवस्था बदहाल में है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा मैनहोल टूटे पड़े हैं और सड़कों किनाने बनी फुटपाथ जगह-जगह से टूटने के कारण चलने के लायक नहीं है। लोगों की ओर से नगर निगम को शिकायत देने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया। इस पर लोगोें का आरोप है कि नगर निगम को शायद पिंजौर में भारी बारिश में हुए एक लड़की के सीवरेज के पानी में बह जाने से हुई लड़की की मौत जैसे हादसे का इंतजार कर रहा है। यह मैनहोल करीब सात महीने से टूटे पड़े हैं।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय गुप्ता ने नगर निगम को 22 मार्च को दूसरी बार शिकायत दी थी। इसके बाद से वें लगातार विभाग के इंजीनियरिंग विंग को मैनहोल और फुटपाथ सही करने की शिकायत दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ये गड्ढे हादसे का कारण बन सकते है। वहीं, आरडब्ल्यूए के वाइस प्रेसिडेंट हरि ओम ने बताया कि जगह-जगह से टूटने के कारण फुटपाथ चलने लायक नहीं है। यहां अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। जबकि आरडब्ल्यूए के फाइनेंस सेक्रेटरी केपी शर्मा ने बताया कि यहां की सड़कों का बुरा हाल है। वहीं, आरडब्ल्यूए के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि मार्केट के शौचालय की हालत खराब है। यहां पर साफ-सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल भी नहीं करते। शौचालय बदहाल होने के कारण बूथ मार्केट के व्यापारियों को परेशानी होती है।
यह हैं मुख्य सुविधाएं
-एमडीसी सेक्टर-5 में 17 से ज्यादा मैनहोल टूटे पड़े हैं।
-फुटपाथ खराब, चलने के लायक नहीं, जगह-जगह घास उगी है।
-बरसात में सीवरेज ओवरफ्लो की बड़ी समस्या है।
-एमडीसी सेक्टर-5 की सोसाइटी नंबर-15 के सामने की सड़कें टूटी पड़ी हैं।
-फुटपाथ धंसने की जीएच-15 की दीवार धंस गई है।
एमडीसी सेक्टर-5 में मैनहोल टूटने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जहां भी मैनहोल खुले हैं। उन्हें एक दो दिन के भीतर सही करवा दिया जाएगा। रहा सवाल सफाई व्यवस्था का तो पूरे पंचकूला में सफाई व्यवस्था ठीक है। एमडीसी के लोगों की शिकायत है, तो रविवार को चेक करवाकर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करवाई जाएगी। -कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम पंचकूला