फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven accused arrested in different cases of cyber fraud

Panchkula News: साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Seven accused arrested in different cases of cyber fraud
पंचकूला। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने तीन अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि कई आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कई आरोपी अभी रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


साइबर ठगी के पहले मामले में सेक्टर-25 निवासी राम कंवर दलाल ने बताया था कि 1 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। इसमें आस्ट्रेलिया मेलबोर्न निवासी भतीजा बनकर 9.10 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बोबी राजस्थान निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड लिया है।
विज्ञापन


ठगी के दूसरा मामले में एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके व्हाट्सएप पर दो आरोपियों ने मोबाइल पर धमकी दी और अश्लील तस्वीरे भेजकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अंकुल ठाकुराल और टिमसी जालंधर पंजाब निवासी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी के तीसरे मामले में 15 जुलाई को सेक्टर-2 निवासी देबाशीश चौधरी के साथ 10 लाख रुपये की ठगी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु जयपुर राजस्थान, सोनू जयपुर राजस्थान, हेमंत कुमार जिला गंगापुर राजस्थान और संजय कुमार राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। इनमें आरोपी विष्णु और संजय को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी सोनू और हेमंत कुमार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed