फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Server down in Panchkula, training duty of personnel in Kalka, how to get license

Panchkula News: पंचकूला में सर्वर डाउन, कर्मियों की कालका में लगी ट्रेनिंग ड्यूटी, कैसे बने लाइसेंस

Sat, 18 May 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Server down in Panchkula, training duty of personnel in Kalka, how to get license
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पंचकूला। जिले के सरल केंद्रों पर कोई भी काम इन दिनों सरल नहीं है। शुक्रवार को एक तरफ जहां कर्मचारियों की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनिंग में ड्यूटी लगी थी, कहीं दूसरी तरफ सर्वर ठप रहने से सैकड़ों लोग पूरे दिन परेशान रहे। पंचकूला सेक्टर-1 सरल केंद्र में चार दिन से सर्वर डाउन है। यहां मंगलवार से लोग लर्निंग और स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। अभी तक सर्वर ठीक नहीं हो पाया है। इसके अलावा कालका में शुक्रवार को कर्मचारियों की ड्यूटी ट्रेनिंग में लगा दी गई है। इस वजह से पूरे दिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाए और लोग परेशान होते रहे। अधिकारियों के अनुसार दोनों सेंटरों पर 20 मई तक सेवाएं बहाल होने की संभावना है।





साढ़े तीन माह बाद भी रिन्यू नहीं हुआ लाइसेंस
पंचकूला बीड़ घग्गर निवासी बबलू ने बताया कि फरवरी में लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए अप्लाई किया था। पंचकूला सेक्टर-1 के सरल केंद्र का कई चक्कर लगा चुका हूं। अब तक नहीं बना। गुरुग्राम में नौकरी करता हूं। इसी काम के लिए बार-बार पंचकूला आना पड़ता है। 2 जून तक समय है। उसके बाद लाइसेंस लैप्स कर जाएगा। शुक्रवार को सरल केंद्र में अप्वाइंटमेंट था। यहां आकर पता चला कि सर्वर ही कई दिनों से बंद पड़ा है। सोमवार तक ऑफिस ज्वाइन करना है। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन





दोबारा बनवाना पड़ेगा लर्निंग लाइसेंस
सकेतड़ी के दीपक ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस मेरे पास है। पक्का लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। मेरा ड्राइविंग टेस्ट हो गया है, दस्तावेज भी जमा हो चुके हैं। फीस जमा करवानी थी। पहले अप्वाइंटमेंट की दिक्कत थी, समय मिला तो मंगलवार से साइट ही बंद है। पंचकूला सरल केंद्र का एक सप्ताह से चक्कर लगा चुका हूं। अब 18 मई को बुलाया है। 19 तक सर्वर ठीक नहीं हुआ तो नए सिरे से लर्निंग लाइसेंस रिन्यू करवाकर एक माह बाद परमानेंट लाइसेंस के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आई थी। कर्मचारियों ने सर्वर की दिक्कत बताई और सोमवार को आने की बात कही। अब दोबारा पंचकूला सेक्टर-1 के सरल केंद्र आना पड़ेगा। - राजविंदर कौर, निवासी सेक्टर-14 पंचकूला



लर्निंग लाइसेंस के लिए शुक्रवार की अप्वाइंटमेंट मिली थी। यहां आकर पता चला सर्वर नहीं चल रहा। लाइसेंस की तारीख निकल गई है। अब दोबारा अप्लाई करना पड़ेगा। - समराट, निवासी सेक्टर-19 पंचकूला





सेक्टर-1 के सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है। सर्वर के चलते कुछ समय से दिक्कत आ रही है। ठीक होते ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - गौरव चौहान, एसडीएम पंचकूला






कालका में ड्राइविंग लाइसेंस एक दिन के भीतर जारी किया जाता है। अभी लोक सभा चुनाव की ट्रेनिंग को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। लक्षित सरीन एसडीएम, कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed