{"_id":"60c7b8428ebc3e40c92b3e8f","slug":"sero-survey-in-haryana-starts-from-today-samples-will-be-taken-for-20-thousand-panchkula-news-pkl4167023103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सीरो सर्वे आज से शुरू 20 हजार के लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सीरो सर्वे आज से शुरू 20 हजार के लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। राज्य में मंगलवार से सीरो सर्वे शुरू हो जाएगा। सर्वे के दौरान प्रदेश की कुल आबादी में से 20 हजार लोगों को सर्वे में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर छह साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी सर्वे में शामिल करने का आदेश दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को भी सीरो सर्वे में शामिल करने के लिए कहा है। इससे यह पता चल सकेगा कि वैक्सीन लगने के बाद शरीर में कितनी एंटीबॉडी बन पाई है। सर्वे में 60 प्रतिशत ग्रामीण और 40 प्रतिशत शहरी लोगों को शामिल किया जाएगा। छह साल से अधिक उम्र के बच्चे भी सर्वे में शामिल किए जाएंगे। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले ही अपनी तैयारी कर सकेगा। कोरोना की पहली लहर में स्वास्थ्य विभाग ने दो सर्वे करवाए थे। इसकी रिपोर्ट में 15 से 20 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी। पहली लहर के दौरान करीब 9 हजार लोगों को सर्वे में शामिल किया था। इस बार यह लक्ष्य 20 हजार का रखा गया है।
जिनका टीकाकरण हुआ है उनको शामिल करने के लिए भी मैंने पत्र लिख दिया है। इस सर्वे में छह साल से ऊपर के बच्चे भी शामिल किए जाएंगे। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
100 फीसदी बेड पर होनी चाहिए ऑक्सीजन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निर्माणाधीन अस्पतालों में सभी बेड में ऑक्सीजन का प्रावधान करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने यह राय दी थी कि 60 फीसदी बेड पर ऑक्सीजन दी जाए, लेकिन विज ने राय को दरकिनार करते हुए शत-प्रतिशत बेड पर ऑक्सीजन देने का प्रावधान करने को कहा है।