{"_id":"6377d88b7084c72ef14a86e3","slug":"separate-metro-for-gurugram-city-connectivity-will-be-in-28-5-km-panchkula-news-pkl468722037","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम शहर के लिए अलग मेट्रो, 28.5 किलोमीटर को करेगी कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम शहर के लिए अलग मेट्रो, 28.5 किलोमीटर को करेगी कवर
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरुग्राम शहर की अब अपनी अलग मेट्रो होगी। यह 28.5 किलोमीटर शहरी क्षेत्र को कवर करेगी। केंद्र सरकार के सार्वजनिक निवेश बोर्ड ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी की इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि इससे पूरा गुरुग्राम शहर कवर हो जाएगा। परियोजना को पीआईबी से मंजूरी दिलाने के लिए उन्होंने एचएमआरटीसी के प्रयासों की भी सराहना की।
कौशल यहां शुक्रवार देर शाम हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) के निदेशक मंडल की 50वीं बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विशेष रूप से गुरुग्राम और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले हरियाणा के लोगों को कुशल और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली प्रदान करेगी। इससे गुरुग्राम और आसपास के विद्यार्थियों, महिलाओं, कामकाजी वर्ग और कार्यालय जाने वाले व्यक्तियों को काफी मदद मिलेगी। रेजांगला चौक से सेक्टर-21 द्वारका तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही अनुमोदित कर चुके हैं।
इस परियोजना को भारत सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। यह गुरुग्राम से आईजीआई हवाई अड्डे तक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। बैठक में पुराने घरेलू टर्मिनल, चंडीगढ़ से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल तक पॉड कारों की परियोजना की प्रगति की भी व्यापक समीक्षा की गई। कौशल ने इस परियोजना को धरातल पर तेजी से उतारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहली बार रैपिड रेल मेट्रो, गुरुग्राम घाटे ने निकलकर ऑपरेशनल प्रॉफिट में आने वाली है। एचएमआरटीसी गुरुग्राम में अपने मेट्रो स्टेशन क्षेत्रों के नीचे चार्जिंग और पार्किंग की सुविधा देने जा रही है। इससे राजस्व और बढ़ेगा।