फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Senior Statistical Advisor to the Ministry of AYUSH arrives at NIA Panchkula.

Panchkula News: एनआईए पंचकूला पहुंचे आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ सांख्यिकीय सलाहकार

Sun, 13 Sep 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Senior Statistical Advisor to the Ministry of AYUSH arrives at NIA Panchkula.
विकास कार्यों की समीक्षा कर सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

ओपीडी और पंचकर्म केंद्र का भी किया निरीक्षण
ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द पूरा करने और आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकीय सलाहकार (एसएसए) सत्यजीत पॉल ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ओपीडी, पंचकर्म, फार्मेसी और पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण कर आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा ने सत्यजीत पॉल को संस्थान में संचालित गतिविधियों, कार्यप्रणाली और विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ सांख्यिकीय सलाहकार ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर संचालन को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

दौरे के दौरान उन्होंने ओपीडी, पंचकर्म, फार्मेसी और पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सुविधाओं की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. (डॉ.) संजीव शर्मा ने संस्थान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनआईए की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा और संस्थान से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और संस्थान की व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सत्यजीत पॉल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए संस्थान की व्यवस्थाओं और गतिविधियों का विस्तार किया जाना चाहिए। इससे आयुर्वेद के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, प्रोफेसर प्रह्लाद रघु, डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद, डॉ. मनीष पमनानी, डॉ. अनुराग कुशल, डॉ. दुष्यंत परमार, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. मैत्री एचएस, डॉ. अपर्णा दिलीप, डॉ. गरिमा गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मानसी ग्रेवाल, डॉ. शीन्षा पी और प्रशासनिक अधिकारी सतपाल एसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed