फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Senior Citizens Welfare Association demanded bus service in the city

सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने की शहर में बस सेवा की मांग

Thu, 19 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Welfare Association demanded bus service in the city
पंचकूला। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। पंचकूला में सिटी बस सेवा का महत्व बताते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लिए पत्र लिखा। इस पर राज्य परिवहन निदेशक ने पंचकूला डिपो के जीएम को पत्र लिखकर इस मामले में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि पंचकूला प्रदेश की राजधानी के साथ जुड़ा शहर है। यहां स्थानीय बस सेवा एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर को जोड़ने के लिए उपलब्ध नहीं है। यहां स्थानीय रिंग-बस-सर्विस एवं पब्लिक-ट्रांसपोर्ट-सिस्टम भी उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह असुविधा पिछले 30-35 वर्षों से हो रही है। पंचकूला शहर की आबादी तीन लाख से ऊपर होते हुए भी इन अति आवश्यक सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है बल्कि ई-रिक्शा और ऑटो चालक के ऊपर पूरी तरह से निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा अपने निजी वाहन इस्तेमाल करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी पत्र लिखने वालों में एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ उपप्रधान लिल्ली बाबा, उपप्रधान मेवा सिंह पातड़ और महासचिव सुनील जैन भी शामिल रहे। यह पत्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों, उपायुक्त महावीर कौशिक और हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो को लिखा था। इस बारे में पंचकूला डिपो के जीएम ने कहा कि शहर में सिटी बस सेवा चलाने की मांग पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed