फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Send video for Mera Priya Geeta Shloka, win prize

Panchkula News: मेरा प्रिय गीता श्लोक के लिए वीडियो भेजें, इनाम जीतें

Mon, 02 Dec 2024 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Send video for Mera Priya Geeta Shloka, win prize
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विशेष प्रतियोगिता मेरा प्रिय गीता श्लोक आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत प्रतिभागियों को अपने प्रिय गीता श्लोक के बारे में एक छोटा वीडियो तैयार करना है, जिसमें वह यह बताएंगे कि यह श्लोक उनके जीवन में किस प्रकार से प्रेरणा का स्रोत बना। ये वीडियो माई फेवरेट श्लोक इन गीता नामक यू-ट्यूब पर अपलोड किए जाएंगे जहां इन्हें लाखों दर्शक देख सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वीडियो की अधिकतम अवधि 40 सेकंड रखी गई है। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ टाइटल, अपना नाम, फोन नंबर और पता भेजना होगा। सभी प्रविष्टियां 11 दिसंबर शाम पांच बजे तक स्वीकार की जाएंगी। वीडियो को ईमेल के माध्यम से shlokagita@gmail.com पर भेजा जा सकता है। प्रतियोगिता में विजेता का चयन सबसे अधिक देखे जाने वाले वीडियो के आधार पर किया जाएगा। इस विजेता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भगवद् गीता के महान संदेश को विश्वभर में फैलाना और उन लोगों की कहानियों को उजागर करना है, जिन्होंने गीता के श्लोकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो भगवद् गीता के श्लोकों से प्रेरित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर चुके हैं। इस अनूठी पहल के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपने अनुभवों को साझा कर सकेंगे, बल्कि भगवद् गीता के शाश्वत ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने में भी योगदान देंगे। 9 से 11 दिसंबर तक सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed