फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Send children abroad only after getting visa through legal means: DC

बच्चों को लीगल तरीके से वीजा लगवाकर ही विदेश भेजें : डीसी

Wed, 26 Jun 2024 06:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Send children abroad only after getting visa through legal means: DC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अपने बच्चों को लीगल तरीके से वीजा लगवाकर ही विदेश भेजना चाहिए। डंकी और अन्य माध्यमों से बच्चों की सुरक्षा खत्म हो जाती है। जब किसी भी कारण से विदेश नहीं जा पाते हैं तो फिर रुपये निकलवाने में परेशानी होती है। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीसी डाॅ. यश गर्ग मंगलवार को लोगों को संबोधित कर रहे थे। समाधान शिविर में 109 शिकायतें आईं। उपायुक्त ने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए। राजबीर ने बताया कि बेटे को बाहर भेजने के लिए गांव ही एक व्यक्ति को रुपये दिए थे। उसने न तो बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपये लौटा रहा है। उपायुक्त ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी है। समाधान शिविर में डीसी ने 109 शिकायतें सुनी। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के साथ शिकायतों की जांच करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
शिविर में उपायुक्त ने सेक्टर-3 निवासी सुरेश शर्मा की वेरिफिकेशन करवाकर समाधान शिविर में अविवाहित पेंशन लाभ शुरू करवाया। जून महीने की पेंशन सुरेश के अकाउंट में जुलाई माह में आनी शुरू हो जाएगी। दूसरे मामले में खड़क मंगोली निवासी दलीप कुमार की आयु वेरिफाई करके बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाने के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा। सेक्टर-21 पंचकूला निवासी रामकुमार की शिकायत का समाधान शिविर में मौके पर ही निपटारा करवाया।
विज्ञापन

एक दूसरे मामले में एचएसवीपी अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकान तोड़ने के पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करें। राजवीर ने शिकायत में बताया कि एचएसवीपी ने समय से पहले उसकी दुकान तोड़ दी। उसके पास लाइसेंस नंबर सहित अन्य डॉक्यूमेंट होने के बावजूद भी उपरोक्त कार्रवाई की गई। अन्य मामले में सेक्टर-25 निवासी राज सिंह ने बताया कि उसकी आधा एकड़ जमीन को एचएसवीपी ने सेक्टर-21 के लिए एक्वायर किया था। पहले तो उसको ड्रा में शामिल नहीं किया। कोर्ट केस बाद जब ड्रा में शामिल किया तो 6 महीने के बाद भी अलाॅटमेंट लेटर नहीं दिया। उपायुक्त ने एचएसवीपी के अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. यश गर्ग ने बिजली निगम को गांव कुडी निवासी जीत सिंह की शिकायत पर बिजली का खंभा हटवाने के निर्देश दिए। अन्य मामले में प्रेम राणा ने शिकायत में बताया कि उसने जुलाई 2023 में बिजली का कनेक्शन लिया था। कनेक्शन मिल गया लेकिन उसको अभी तक शुरू नहीं किया गया। उपायुक्त ने विभाग को कनेक्शन चालू करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सुरजपुर निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर सीईओ के नेतृत्व में मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ आकर उपायुक्त को शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान गांव में डंगा लगाया गया था। इसके बाद गांव कोे बाढ़ से बचाने के लिए 1100 फीट डंगा और लगाया जाना था। उसकी बजाए पिछले साल वाले डंगा पर ही खाना-पूर्ति की जा रही है। डॉ. यश गर्ग ने सरकपुर पंचायत की शिकायत पर जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी व स्कूल की चारदीवारी के निर्माण करवाने के लिए निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, डीडीपीओ राजन सिंगला, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed