फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Selected students will represent Panchkula in the state level competition.

Panchkula News: चयनित विद्यार्थी करेंगे राज्य स्तरीय मुकाबले में पंचकूला का प्रतिनिधित्व

Wed, 15 Oct 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Selected students will represent Panchkula in the state level competition.
पंचकूला। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1 पंचकूला के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने नेक्स्टजेन टेक और हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचकूला जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली और तार्किक निबंध प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टि, मौलिकता और अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दीपिका शर्मा, तेजल गोयल, मोहित वर्मा, स्नेहा, प्रिया श्योकंद, पूजा, लक्ष्मी, शिवानी, तनिषा और प्रीतम का चयन शीर्ष 10 में हुआ है। ये विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में पंचकूला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे जीवन जीने के तरीके में निहित है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे वैज्ञानिक सोच को अपने दृष्टिकोण और निर्णयों का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तर्कशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं तथा उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। प्राचार्या ने आयोजन समिति, निर्णायकों और प्रतिभागियों के समर्पण की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. रितु द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने निर्णायकों, आयोजन समिति और स्वयंसेवक विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल और सार्थक बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed