{"_id":"607f006d8ebc3e83fa549c7d","slug":"selected-brics-games-will-be-organized-with-khelo-india-panchkula-news-pkl410970546","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया के साथ होगा ब्रिक्स गेम्स के चुनिंदा खेलों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया के साथ होगा ब्रिक्स गेम्स के चुनिंदा खेलों का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, दिल्ली व चंडीगढ़ में 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक किया जाएगा। इनमें अंडर-18 श्रेणी के खेल आयोजित किए जाएंगे। ब्रिक्स गेम्स 2021 के कुछ खेलों का आयोजन भी खेलो इंडिया के साथ करवाया जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
यह निर्णय मंगलवार को यहां मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए गठित कार्यकारी समिति की पहली बैठक में लिया गया। खेलो इंडिया के वरिष्ठ निदेशक सत्य नारायण मीणा व भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन खेलों के आयोजन से संबंधित आधारभूत संरचना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ इन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाएं। खेलो इंडिया गेम्स के लांचिंग समारोह का आयोजन कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के साथ करें। समारोह में प्रतिष्ठित खिलाड़ियों व जिन राज्यों के पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा, उन राज्यों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। ब्रिक्स देशों के उच्चायुक्तों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। खेलो इंडिया गेम्स के लिए हरियाणा सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रबंध किए जाएंगे।
25 तरह के खेल आयोजित होंगे
खेलो इंडिया के ओएसडी पंकज नैन ने बताया कि 25 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें पांच पारंपरिक खेल गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इन खेलों में देश व विदेशों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ में लगभग 8500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा स्पोर्टस एक्सपो भी आयोजित किया जाएगा। जल्द ही खेलो इंडिया गेम्स के लांच समारोह का आयोजन होगा। खेलों के आयोजन के लिए बहुउद्देशीय हॉल, मैदान, ट्रैक इत्यादि के मरम्मत और नव निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। खिलाडियों के ठहरने व खाने-पीने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। सत्य नारायण मीणा ने आश्वासन दिया कि भारतीय खेल प्राधिकरण खेलों के आयोजन में पूर्ण सहयोग देगा। प्राधिकरण निरंतर हरियाणा सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए है। संयुक्त रूप से खेलो इंडिया का सफलतापूर्वक भव्य आयोजन होगा।