फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Security of senior citizens in Panchkula should be on the lines of Chandigarh

Panchkula News: चंडीगढ़ की तर्ज पर हो पंचकूला में सीनियर सिटिजंस की सुरक्षा

Sat, 09 Mar 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Security of senior citizens in Panchkula should be on the lines of Chandigarh
माई सिटी रिपोटर्र
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-2 में सेवानिवृत्त कर्नल के परिवार में लूट और हत्या के बाद बुजुर्गों की सुरक्षा की मांग प्रखर हो गई है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को उद्यमी और समाजसेवी अशोक भंडारी नादिर और अन्य सीनियर सिटीजंस की टीम ने पंचकूला में भी बुजुर्गों की सुरक्षा को चंडीगढ़ की तर्ज़ पर करने की मांग की है। इन सभी ने कहा कि पंचकूला में बुजुर्गों के लिए बीट सिस्टम तैयार किया जाना चाहिए। इस बारे में उनकी टीम पंचकूला के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी।
इस माैके पर उनके साथ डॉ. जीएस चहल, अविनाश चंद्र मेहता, सूरज प्रकाश विज, विजय कुमार सचदेवा मौजूद थे। अशोक भंडारी ने कहा कि पंचकूला पुलिस बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ठीक वैसा ही इंतजाम करे जैसा कि चंडीगढ़ में है। इसके अंतर्गत पंचकूला में बीट सिस्टम को विकसित किया जाए। इसके साथ ही सभी बीट पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए कि उनके क्षेत्र में
विज्ञापन

रहने वाले बुजुर्गों का डेटा इकट्ठा करें। अशोक भंडारी नादिर ने कहा कि पंचकूला पुलिस को सीनियर सिटिजंस को एक ऐसा कार्ड बनवाना चाहिए जिसमें सभी अधिकारियों के नंबर अंकित हों। आपातकालीन स्थिति में सीनियर सिटीजंस पुलिस को कॉल कर सकें। इस संबंध में डॉ. जीएस चहल ने कहा कि पंचकूला में रिटायर्ड लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस को एक खास स्क्वायड का गठन करना चाहिए। यह स्क्वायड लगातार बुजुर्गों के संपर्क में रहे और उनका हाल-चाल ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी टीम भी पंचकूला के बुजुर्गों की मैपिंग की योजना तैयार कर चुकी है। ऐसी स्थिति में टीम के सदस्य पुलिस की मदद करेंगे। सेक्टर-12 में टीम ने विजिट के दौरान अविनाश चंद्र मेहता ने कहा कि पंचकूला सेक्टर-2 में हुई घटना काफी दुखदायी है। ऐसी ही घटनाएं पंचकूला में पहले भी हो चुकी है। पुलिस के इस कदम से बुजुर्गों की सुरक्षा को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रयास यह है कि उनकी टीम पुलिस की मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed