फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-5 and Ghaggar cross grass not cut

Panchkula News: सेक्टर्स में घास की कटाई नहीं

Mon, 03 Jul 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sector-5 and Ghaggar cross grass not cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के विभिन्न सेक्टर्स में घास की कटाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सभी सेक्टर्स में सड़कों के किनारे घास बढ़ रहा है। इसके अलावा सेक्टर-5 और घग्गर पार के सेक्टर्स में यह समस्या सबसे ज्यादा है।
घग्गर पार के सेक्टरों में कई प्लॉट खाली पड़े हैं, जहां अभी तक निर्माण नहीं किया है। उन प्लॉटों में ज्यादा जंगली घास पैदा हो गई है। सेक्टर-23 और 26 में कई बार अजगर निकल चुके हैं। सांप निकलना तो लोगों के लिए आम बात हो गई है। डर के मारे लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

प्लॉट मालिकों से लिया जा रहा नॉन कंस्ट्रक्शन चार्जएचएसवीपी की ओर से उन प्लॉट मालिकों से नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज वसूला जाता है, जिन्होंने अपने प्लॉटों में निर्माण कार्य नहीं किया है। यह चार्ज उस प्लॉट की देखभाल व रखरखाव के लिए होता है। एचएसवीपी समय पर चार्ज तो वसूला जा रहा है, मगर रखरखाव की ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


रात को सोते समय दरवाजे और जमीन के बीच रहने वाले गैप में कपड़ा फंसाना पड़ता है ताकि कोई जहरीला जीव अंदर न आ सके। लोगों को हमेशा इसका डर बना रहता है। - ज्ञानचंद, सेक्टर-26


--
इस बारे में कई बार अधिकारियों के पास गए हैं, मगर हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। हमारी मांग है कि खाली प्लॉटों की घास काटी जाए ताकि वहां व्यवस्था बहाल हो सके। -भगवानदास मित्तल, सेक्टर-25


--
कई जगह तो भांग के पौधे लगे हुए हैं। नशेड़ी उनमें घुसे रहते हैं। इससे सेक्टर का माहौल खराब होता है। अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया है। हर बार कार्रवाई का आश्वासन ही मिलता है। - मनफूलचंद, सेक्टर-26

--



जब प्लॉट मालिकों से भारी-भरकम नॉन कंस्ट्रक्शन चार्ज वसूला जा रहा है तो प्लॉटों के रख-रखाव की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बिना देर किए घास कटवाया जाना चाहिए। -एसपी गर्ग, सेक्टर-26
कोट्स



यह मेरी जानकारी में नहीं है। होर्टिकल्चर विंग के क्षेत्र में कहीं अगर घास बढ़ गई है तो उसे कटवा दिया जाएगा।
- डॉ. निधि भारद्वाज, एक्सईएन हॉर्टीकल्चर पंचकूला, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed